फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND U19 vs ENG U19 Highlights Today Match India vs England U19 1st ODI Scorecard Updates

IND vs ENG U19: ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता भारत, इंग्लैंड को छह विकेट से हराया; कनिष्क-वैभव और अभिज्ञान चमके

Fri, 27 Jun 2025 08:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Jun 2025 08:55 PM IST
सार

India U19 vs England U19 1st ODI Highlights: भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में छह विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। शुक्रवार को होव में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 42.2 ओवर में 10 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में  भारतीय टीम ने 24 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IND U19 vs ENG U19 Highlights Today Match India vs England U19 1st ODI Scorecard Updates
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में छह विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। शुक्रवार को होव में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 42.2 ओवर में 10 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में  भारतीय टीम ने 24 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए वैभव सूर्यवंशी ने 48 और अभिज्ञान कुंडु ने 45 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन


भारत की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान आयुष म्हात्रे 30 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 48 रन बनाए। हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए। उन्हें एलबर्ट ने अपना शइकार बनाया। विहान मल्होत्रा ने 18 और मौल्यराजसिन्ह चावड़ा ने 16 रन बनाए। वहीं, अभिज्ञान कुंडु और राहुल कुमार क्रमश: 45 और 17 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए एएम फ्रेंच ने दो विकेट झटके जबकि जैक होम और राल्फी एलबर्ट को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन


इंग्लैंड की पारी
बीजे डॉकिंस और इसाक मोहम्मद ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन हेनिल पटे ने डॉकिंस को अपना शिकार बनाया। वह 29 गेंदों में सिर्फ 18 रन बना पाए। इसके बाद अम्ब्रीश ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए बेन मेयस को विकेटकीपर कुंडु के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए। इसाक मोहम्मद ने तीसरे विकेट के लिए रॉकी फ्लिंटॉफ के साथ अच्छी साझेदारी निभाई और स्कोर 100 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद को मोहम्मद एनान ने अम्ब्रीश के हाथों कैच आउट कराया। वह 28 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फ्लिंटॉफ ने 90 गेंदों में 56 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान थॉमस रियू ने पांच, जोसफल मोर्स ने नौ, राल्फी अलबर्ट ने पांच जैक होम ने पांच, जेम्स मिन्टो ने 10 और तजीम चौधरी अली ने एक रन बनाया। एएम फ्रेंच बिना खाता खोले नाबाद रहे। भारत की तरफ से कनिष्क चौहान ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा हेनिल पटेल, आरएस अम्ब्रीश और मोहम्मद एनान को दो-दो सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed