{"_id":"69590a96db90cfe58907a379","slug":"ind-squad-vs-nz-odi-series-2026-ruturaj-gaikwad-dropped-hardik-pandya-rested-key-points-2026-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: शतक लगाकर बाहर हुए ऋतुराज, BCCI ने कहा- 10 ओवर नहीं फेंक पाएंगे हार्दिक; पांच चौंकाने वाले फैसले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: शतक लगाकर बाहर हुए ऋतुराज, BCCI ने कहा- 10 ओवर नहीं फेंक पाएंगे हार्दिक; पांच चौंकाने वाले फैसले
Sat, 03 Jan 2026 05:55 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 03 Jan 2026 05:55 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का एलान कर दिया। इस टीम में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जबकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। आइये जानते हैं टीम चयन की खास बातें क्या हैं...
विज्ञापन
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान
- फोटो : ANI
विस्तार
2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से करेगी। 11 जनवरी को दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। आगामी सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का एलान कर दिया। शुभमन गिल टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि श्रेयस अय्यर उनके डिप्टी होंगे। हालांकि, अय्यर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद खेलते नजर आएंगे। आइये जानते हैं टीम चयन की खास बातें क्या हैं...
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : ANI
ऋतुराज गायकवाड़ को मौका नहीं मिला
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल शतकीय पारी खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका नहीं मिला है। दिसंबर में समाप्त हुई दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 28 वर्षीय बल्लेबाज ने तीन मैचों की दो पारियों में 113 रन बनाए। इस दौरान रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने शतक भी जड़ा था, जो उनके करियर का पहला सैकड़ा भी है। वह भारत के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी हैं। इसके बावजूद उन्हें चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
सिर्फ टी20 खेलने वाले हार्दिक को मिला आराम
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम मिला है। बीसीसीआई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, वह 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकते। इसलिए उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। वह अगले महीने टी20 विश्व कप में वापसी करेंगे। हार्दिक को पिछली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने 142 रन बनाए और तीन विकेट झटके। अब उन्हें वनडे सीरीज से आराम दे दिया गया है। बीसीसीआई ने कहा, हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई सीओई ने एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की इजाजत नहीं दी है, और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है।
मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI
मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर चयनकर्ताओं की अनदेखी का शिकार हो गए हैं। उन्हें इस बार भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। हाल के छह घरेलू मैचों में उन्होंने 17 विकेट लिए हैं, जिनमें विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी शामिल हैं। इससे पहले रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने सिर्फ चार मैचों में 20 विकेट झटककर साबित किया कि उनकी धार अब भी कायम है। उन्हें पिछली बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेलते देखा गया था, तब से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि शमी के आंकड़े उनके पक्ष में हैं लेकिन चयनकर्ता उन्हें तवज्जो नहीं दे रहे।
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
श्रेयस अय्यर की बतौर उपकप्तान वापसी
स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, मैदान पर खेलने से पहले उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई) से फिटनेस क्लीयरेंस मिलना अनिवार्य होगा। दरअसल, 31 वर्षीय बल्लेबाज को अक्तूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त श्रेयस को चोट लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीईई) ने नवंबर की शुरुआत में बताया था कि श्रेयस कुछ दिन चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। श्रेयस बंगलूरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं।
मोहम्मद सिराज
- फोटो : BCCI
तिलक-जुरेल और गायकवाड़ की जगह इन तीन खिलाड़ियों को मौका
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी सफेद गेंद प्रारूप में वापसी हो गई है। उन्होंने पिछला वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा थे। टीम में गिल, अय्यर और सिराज की वापसी हुई है। तीनों को तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल और ऋतुराज गायकवाड़ की जगह शामिल किया गया है। ये तीनों दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराने वाली टीम का हिस्सा थे।