फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs USA: T20 World Cup 2026 Warm up match India A vs USA DY Patil Stadium updates

IND A vs USA: वार्म-अप मैच में भारत ए ने अमेरिका को 38 रन से हराया, विश्व कप से पहले तिलक वर्मा की दमदार वापसी

Mon, 02 Feb 2026 08:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Feb 2026 08:52 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को भारत ए का अमेरिका से नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में सामना हुआ। इस मैच में भारतीय ए टीम ने 38 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन
IND A vs USA: T20 World Cup 2026 Warm up match India A vs USA DY Patil Stadium updates
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के आगाज में अब चार दिन का समय शेष है। सोमवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए वॉर्म-अप मैच में भारत ए ने अमेरिका को 38 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय ए टीम ने नारायण जगदीशन के शतक और आयुष बदोनी के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। भारत के लिए रवि बिश्नोई ने तीन विकेट हासिल किए जबकि खलील अहमद और नमन धीर को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।
विज्ञापन

तिलक की दमदार वापसी
निचले पेट की सर्जरी के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे तिलक वर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर टीम प्रबंधन की सभी चिंताओं को दूर कर दिया। तीन सप्ताह का रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल पूरा करने के बाद मैदान पर उतरे तिलक न सिर्फ बल्लेबाजी में सहज नजर आए, बल्कि फील्डिंग और गेंदबाजी में भी पूरी तरह फिट दिखे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 24 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने हरमीत सिंह और नॉस्थश केनजीगे की स्पिन जोड़ी के खिलाफ दो शानदार छक्के लगाए। खास बात यह रही कि उनकी बल्लेबाजी के दौरान किसी भी तरह की असहजता नजर नहीं आई।

फील्डिंग में भी तिलक वर्मा ने अपनी चुस्ती का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने पीछे की ओर दौड़ते हुए एक बेहतरीन कैच लपका, जिससे साईतेजा मुक्कमाला का विकेट गिरा। इसके अलावा तिलक ने गेंदबाजी भी की और एक विकेट अपने नाम किया, साथ ही एक और कैच लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को पूरी तरह संतुष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशन का शतक, बदोनी का नाबाद पचासा
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए की टीम ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे। तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 55 गेंदों पर 104 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कप्तान आयुष बदोनी ने भी अंत के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 60 रन बनाए और स्कोर को 230 के पार पहुंचाया। भारत ए ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 238 रन बनाए।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों के आगे अमेरिका ने टेके घुटने
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम ने भी संघर्ष जरूर किया, लेकिन बड़े स्कोर के दबाव में अंततः 19.4 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई। संजय कृष्णमूर्ति अमेरिका की ओर से सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज रहे, जिन्होंने मात्र 18 गेंदों पर 41 रन बनाए। हालांकि उनकी पारी टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सकी। भारत ए की गेंदबाजी में रवि बिश्नोई सबसे सफल रहे। लेग स्पिनर बिश्नोई ने तीन विकेट झटके और अमेरिका की रनगति पर लगाम लगाई। खलील अहमद और नमन धीर को एक-एक विकेट मिला। तेज गेंदबाज मयंक यादव लंबे समय बाद वापसी के चलते थोड़े जंग खाए नजर आए, लेकिन उन्होंने अपनी रफ्तार से प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed