फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs SL A Final Team Preview Squad Tri Nation Series 2026 India A vs Sri Lanka A Match

IND A vs SL A Final: विवाद को पीछे छोड़कर त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम करने उतरेगा भारत ए, वैभव सूर्यवंशी पर नजरें

Sat, 20 Jun 2026 03:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Jun 2026 03:21 PM IST
सार

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच रविवार को त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच दांबुला में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगा। दोनों टीमें जब पिछले मैच में आमने-सामने आई थीं तो वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ियों का विवाद हुआ था। अब दोनों ही इस विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहेंगे।

विज्ञापन
IND A vs SL A Final Team Preview Squad Tri Nation Series 2026 India A vs Sri Lanka A Match
भारत ए बनाम श्रीलंका ए - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ए की टीम त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में रविवार को जब श्रीलंका ए का सामना करेगी तो सभी की निगाह वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी। भारतीय टीम लीग मैच में श्रीलंका ए से सुपर ओवर में हार गई थी और वह इसका बदला चुकता करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। इस मैच के बाद मैदान पर माहौल गरमा गया था तथा सूर्यवंशी और श्रीलंका के विशेन हलाम्बेज आपस में उलझ गए थे।
विज्ञापन

क्या था विवाद
  • श्रीलंका ए ने 50 ओवरों में मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में 16 रन बनाए और फिर भारत ए को नौ रन पर रोक दिया था। 
  • मैच खत्म होने के बाद तनाव और बढ़ गया। 
  • हलाम्बेज और वानूजा साहन को पवेलियन लौट रहे भारतीय बल्लेबाजों से कहा-सुनी करते देखा गया। 
  • वीडियो में सूर्यांश शेडगे को हलाम्बेज की ओर बल्ला ताने हुए दिखाया गया। 
  • इसके बाद सूर्यवंशी ने पलटकर श्रीलंकाई खिलाड़ी से तीखी बहस की।
  • इसके बाद दोनों एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए। विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव करके उन्हें अलग किया।
  • यह देखना बाकी है कि क्या दोनों टीम उस घटना को भुलाकर आगे बढ़ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव से बड़ी पारी की आस
सूर्यवंशी पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्ष के इस खिलाड़ी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारत की सीनियर टीम में चुना गया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 237.31 के शानदार स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 776 रन बनाए, जिसमें 72 छक्के शामिल थे। आईपीएल की सफलता और पहली बार भारतीय टीम में चुने जाने के बाद श्रीलंका के दौरे पर आए सूर्यवंशी को दांबुला की धीमी पिचों पर संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने अब तक चार मैचों में 14, 44, 21 और 38 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान ए के खिलाफ भारत के करो या मरो वाले मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह केवल 38 रन ही बना पाए और अब उन पर वापसी करने का दबाव होगा।
विज्ञापन

गायकवाड़ टीम के मुख्य आधार
भारतीय टीम हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित होगी। उसने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 319 रन बनाए और फिर अफगानिस्तान को 36.5 ओवर में 218 रनों पर आउट कर दिया। इस मैच में कप्तान तिलक वर्मा, प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र ने अर्धशतक लगाए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर निशांत सिंधु ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर चार विकेट लिए। ऋतुराज गायकवाड़ इस प्रतियोगिता में भारत के बल्लेबाजी के मुख्य आधार रहे हैं। उन्होंने अब तक एक शतक सहित 234 रन बनाए हैं। अगर सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देने में विफल रहते हैं तो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे गायकवाड़ को सूत्रधार की भूमिका निभानी होगी। गेंदबाजी में भारत ए को अरशद खान और यश ठाकुर से शुरुआती सफलता की उम्मीद होगी। अरशद ने श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में 50वें ओवर में सिर्फ चार रन देकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया था। धीमी पिचों पर काफी कुछ निशांत सिंधू, विपरज निगम और अनुकूल रॉय की स्पिन तिकड़ी पर निर्भर करेगा। 

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत ए: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधू, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।
श्रीलंका ए: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत व्यासकांत, रविंदु फर्नांडो, विशेन हलंबेज, दुलज समुदिथा, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, कुगथास मथुलन, वानुजा सहन, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed