फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs ENG A: Harleen Deol, who missed out on the T20 World Cup squad, handed India A captaincy

IND A vs ENG A: टी20 विश्वकप टीम से चूकने वाली हरलीन देओल को मिली भारत ए की कमान, कब से शुरू होगी सीरीज?

Sun, 03 May 2026 03:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 May 2026 03:21 PM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुने गए भारतीय स्क्वॉड से चूकने वाली हरलीन देओल को बीसीसीआई ने भारत ए की कमान सौंपी है। वह इंग्लैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का नेतृत्व करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
IND A vs ENG A: Harleen Deol, who missed out on the T20 World Cup squad, handed India A captaincy
हरलीन देओल - फोटो : PTI

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का एलान कर दिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई मे भारतीय टीम 14 जून से पाकिस्तान के खिलाफ मैच के जरिये अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस टीम में हरलीन देओल को मौका नहीं मिला, लेकिन उन्हें इंग्लैंड ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम की कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन

 

टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी भारत ए टीम
वनडे से पहले भारतीय ए टीम इंग्लैंड ए के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। भारत ए टी20 टीम की कमान अनुष्का शर्मा को सौंपी गई है। टी20 सीरीज की शुरुआत 20 जून से नॉर्थैम्पटन में होगी। इसके बाद 23 और 25 जून को क्रमश: दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज का आगाज 28 जून से होगा। दूसरा और तीसरा वनडे मैच क्रमश: एक और चार जुलाई को खेला जाएगा।

इंग्लैंड ए के खिलाफ टी20 के लिए भारत ए टीम
अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, पूर्वाजा वेर्लेकर, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर।

इंग्लैंड ए के खिलाफ वनडे के लिए भारत ए टीम
हरलीन देयोल (कप्तान), प्रतिका रावल (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर।
विज्ञापन

भारत ए के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम
 
तारीख दिन मैच स्थान
20 जून  शनिवार पहला टी20 नॉर्थैम्पटन
23 जून  मंगलवार दूसरा टी20 नॉर्थैम्पटन
25 जून  गुरुवार तीसरा टी20 चेल्म्सफोर्ड
28 जून  रविवार पहला वनडे होव
1 जुलाई  बुधवार दूसरा वनडे टॉन्टन
4 जुलाई  शनिवार तीसरा वनडे टॉन्टन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed