फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs ENG A: England A defeated India A women's team in the second T20, Wong played a brilliant innings.

IND A vs ENG A: इंग्लैंड ए ने दूसरे टी-20 में भारत ए महिला टीम को हराया, वोंग ने खेली शानदार पारी

Sat, 02 Dec 2023 12:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 12:39 AM IST
सार

इंग्लैंड को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। वोंग ने काशवी गौतम (34 रन पर एक विकेट) के खिलाफ दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

विज्ञापन
IND A vs ENG A: England A defeated India A women's team in the second T20, Wong played a brilliant innings.
भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्सी वोंग की 15 गेंद में 35 रन की नाबाद पारी के दम पर इंग्लैंड महिला ए ने दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को यहां भारत महिला ए को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 1-1 से बराबर किया। भारत महिला ए के नौ विकेट पर 149 रन के जवाब में इंग्लैंड की पारी 15वें ओवर में पांचवां विकेट गिरने से लड़खड़ा गई थी लेकिन वोंग ने इसके बाद पांच चौके और एक छक्का जड़ित नाबाद पारी खेलकर सात गेंद शेष रहते टीम की जीत सुनिश्चित की। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने आखिरी 23 रन सिर्फ सात गेंदों में बनाए। इंग्लैंड को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। वोंग ने काशवी गौतम (34 रन पर एक विकेट) के खिलाफ दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। सीरीज का निर्णायक मुकाबला तीन दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed