{"_id":"672a612136d48a35810c3ac8","slug":"ind-a-vs-aus-a-scott-boland-said-he-can-make-pressure-on-kl-rahul-see-records-for-unofficial-test-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs AUS A: तेज गेंदबाज बोलैंड देंगे केएल राहुल को चुनौती, टेस्ट मैच से पहले बोले- मैं उन पर भारी पडूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs AUS A: तेज गेंदबाज बोलैंड देंगे केएल राहुल को चुनौती, टेस्ट मैच से पहले बोले- मैं उन पर भारी पडूंगा
Tue, 05 Nov 2024 11:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:47 PM IST
सार
केएल राहुल ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे पर शतक लगाया था लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने इस देश में चार मैचों में 20.77 की औसत से रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विराट-केएल राहुल
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट मेजबान टीम आठ विकेट से जीत चुकी है। भारत ए टीम दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी। सात सितबंर को शुरू होने वाले इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड केएल राहुल पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि, केएल और ध्रुव जुरेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने का आदेश दिया गया। दोनों अनौपचारिक टेस्ट में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
बोलैंड ने दी भारतीय बल्लेबाज को चुनौती
इस मैच से पहले बोलैंड ने ईएसपीएनक्रिकइनफो से कहा, मैंने कुछ साल पहले भारत में एक मैच में उनके खिलाफ गेंदबाजी की है। अपने मैदान पर उनके खिलाफ गेंदबाजी करने का अनुभव अलग तरह का होगा। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है लेकिन मुझे लगता है कि वह ऐसा बल्लेबाज है जिसके खिलाफ पारी की शुरुआत में मेरे पास दबदबा बनाने का मौका होगा। उम्मीद है कि मैं आगामी मैचों में उस पर भारी पडूंगा।

बंगलूरू टेस्ट में नहीं चला केएल का बल्ला
केएल राहुल ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे पर शतक लगाया था लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने इस देश में चार मैचों में 20.77 की औसत से रन बनाए हैं। मालूम हो कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलूरू टेस्ट में शून्य और 12 रन की पारियों के बाद राहुल को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने टेस्ट में अपना आखिरी शतक 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में लगाया था। उसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित की गैरमौजूदगी में हो सकती है राहुल की वापसी
रोहित शर्मा पांच मैचों की सीरीज में अगर 22 नवंबर से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से बाहर रहते है तो राहुल की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। भारत का घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था लेकिन 35 साल के बोलैंड का मानना है कि इस टीम के पास वापसी करने का माद्दा है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया में गेंद को अधिक उछाल और स्विंग मिलेगी। यहां वे जिस टीम के साथ मैदान में उतरेंगे वह टीम भारत से काफी अलग होगी।