PSL 2018: इमरान ताहिर की फिरकी में फंसे क्वेटा ग्लैडिएटर्स, मैजिकल हैट्रिक लेकर रचा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर की बदौलत मुल्तान सुलतांस ने शनिवार को खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल)-2018 के 13वें मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुल्तान के 4 मैचों से पांच अंक हो गए हैं और वह प्वॉइंट टेबल में कराची किंग्स के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा की पूरी टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 102 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में मुल्तान ने यह लक्ष्य 16.4 ओवर में एक विकेट नुकसान पर ही हासिल कर लिया। मुल्तान की तरफ से कुमार संगकारा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। वहीं अहमद शहजान 27 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शोएब मकसूद ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली और टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया।
इस मैच में क्वेटा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार आउट होते बल्लेबाजों के बीच उसने 12.4 ओवर में 92 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, यहां से उम्मीद की जा रही थी कि टीम 150 या 160 रनों के आस-पास पहुंचेगी, लेकिन 15वें ओवर में खेल पूरी तरह से बदल गया। 15वें ओवर की तीन गेंदों तक पाकिस्तान ने 101 रन बना लिए थे। इसके बाद चौथे, पांचवें पर सोहेल तनवीर ने मोहम्मद नवाज (3 रन), सरफराज अहमद को आउट कर बड़ा झटका दिया।
हालांकि क्वेटा के लिए असल मुश्किल अभी आनी बाकी थी। अगले ही ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर इमरान ताहिर ने लगातार तीन विकेट चटककर क्वेटा को 102 रनों पर समेट दिया। ताहिर ने हसन खान, जॉन हेस्टिंग्स और राहत अली का विकेट लिया।
इसके साथ ही ताहिर पीएसल के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। साथ ही ताहिर पीएसएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब पांच मैचों में 10 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर 7 विकेटों के साथ मोहम्मद शामी हैं।