फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी को संन्यास लेने पर मजबूर कर रहे चयनकर्ता, टीम से बाहर करने की तैयारी

Mon, 15 Jul 2019 06:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 15 Jul 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
If MS Dhoni will not retire from cricket, he may not be pick in the team
एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लगातार आलोचना जारी है। इस बीच एक धड़ा ऐसा भी है जो उन्हें संन्यास लेने की मुफ्त सलाह दे रहा है तो ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो पूर्व भारतीय कप्तान पर दबाव डालने की बजाए उनके योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें खुद फैसला लेने देने की बात कर रहे हैं।

If MS Dhoni will not retire from cricket, he may not be pick in the team
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूरे वर्ल्ड कप में धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद जल्द ही उनसे बात करेंगे। हालांकि उन्होंने इशरों ही इशारों में यह संकेत दे दिए हैं कि अब धोनी को टीम से बाहर करने का समय आ गया है।

If MS Dhoni will not retire from cricket, he may not be pick in the team
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media

रिपोर्ट में बीसीसीआई से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के हवाले से कहा गया है, 'हम (बोर्ड अधिकारी) इस बात से हैरान हैं धोनी ने अब तक ऐसा नहीं किया है। ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी उनकी जगह लेने का इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि हमने विश्व कप में देखा धोनी अब आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। नंबर 6 या 7 पर उतरने के बावजूद वह रन को बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जो टीम के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
If MS Dhoni will not retire from cricket, he may not be pick in the team
एम एस धोनी - फोटो : social Media

रिपोर्ट में लिखा गया है कि धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए ही उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे से बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि 2020 के टी-20 विश्व कप में चयनकर्ता उन्हें टीम में शामिल करेंगेष ऐसे में यह सही समय है कि धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से खुद संन्यास ले लें। धोनी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है. उन्हें जो कुछ भी हासिल करना था वह कर चुके हैं, इसलिए उन्हें नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।

विज्ञापन
If MS Dhoni will not retire from cricket, he may not be pick in the team
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

बहरहाल, विश्व कप में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन न कर पाने की वजह से धोनी की आलोचना करने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय क्रिकेट में धोनी का बेमिसाल योगदान रहा है। इसे अल्फाज में बयान करना मुश्किल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed