फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC World Cup 2023 Points Table Update After IND vs PAK Match All Teams Ranking Points Win Loss

ODI WC 2023 Points Table: पाकिस्तान पर जीत से भारत शीर्ष पर, ऑस्ट्रेलिया को नौवां स्थान; जानें हर टीम का हाल

Sun, 15 Oct 2023 12:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 12:14 PM IST
सार

भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड, नीदरलैंड और बांग्लादेश को मात दी है, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे चरण को कीवी टीम को बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना है। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। 
 

विज्ञापन
ICC World Cup 2023 Points Table Update After IND vs PAK Match All Teams Ranking Points Win Loss
वनडे विश्व कप 2023 अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में 12 मैच हो चुके हैं। सभी टीमों ने कम से कम दो मैच खेल लिए हैं। पाकिस्तान पर जीत के बाद अंक तालिका में भारतीय टीम शीर्ष पर बनी हुई है। टीम इंडिया ने अब तक तीन मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। अब मेजबान भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान है, क्योंकि शुरुआती तीन मैचों में भारत ने दो बड़ी टीमों को हराया है। भारत के अलावा न्यूजीलैंड ने भी अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। यह टीम दूसरे स्थान पर है। इन दोनों के अलावा दक्षिण अफ्रीका ही ऐसी टीम है, जो कोई मैच नहीं हारी है। यह टीम दो मैच में दो जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड, नीदरलैंड और बांग्लादेश को मात दी है, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे चरण को कीवी टीम को बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना है। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। 
विज्ञापन
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 अंक तालिका
टीम खेले जीते हारे अंक नेट रन रेट
भारत 3 3 0 6 +1.821
न्यूजीलैंड 3 3 0 6 +1.604
दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 4 +2.360
पाकिस्तान 3 2 1 4 -0.137
इंग्लैंड 2 1 1 2 +0.553
बांग्लादेश 3 1 2 2 -0.699
श्रीलंका 2 0 2 0 -1.161
नीदरलैंड्स 2 0 2 0 -1.800
ऑस्ट्रेलिया 2 0 2 0 -1.846
अफगानिस्तान 2 0 2 0 -1.907

पाकिस्तान को दो जीत के बाद भारत के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चार अंक के साथ पाकिस्तान चौथे नंबर पर हैं, लेकिन इस टीम का नेट रन रेट अब नाकारात्मक हो चुका है। इंग्लैंड को दो मैच में एक जीत और एक हार मिली है, यह टीम पांचवें स्थान पर है। बांग्लादेश तीन मैच में एक जीत और दो हार के साथ छठे स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ऐसी टीमें हैं, जो दो-दो मैच खेल चुकी हैं, लेकिन इन्हें कोई जीत नहीं मिली है। अफगानिस्तान और नीदरलैंड का अंक तालिका में नीचें होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम नौवें स्थान पर है। यह हैरान करने वाली बात है। हालांकि, यह टूर्नामेंट का शुरुआती चरण है और अंक तालिका में काफी बदलाव होने तय हैं, लेकिन यहां से भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना अन्य टीमों की तुलना में ज्यादा आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed