फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Womens World Cup Fans angry on dropping Jemimah Rodrigues from Indian squad

ICC Women's World Cup: स्टार जेमिमा रोड्रिगेज को वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के फैंस, बीसीसीआई पर निशाना साधा

Thu, 06 Jan 2022 12:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 12:32 PM IST
सार

जेमिमाह रोड्रिगेज को वर्ल्डकप टीम से बाहर करने पर फैंस ने नाराजगी जताई है। भारतीय फैंस ने बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए कहा है कि शिखा पांडे और जेमिमाह को टीम से बाहर करने की वजह क्यों नहीं बताई गई।  

विज्ञापन
ICC Womens World Cup Fans angry on dropping Jemimah Rodrigues from Indian squad
जेमिमा रोड्रिगेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज और शिखा पांडे को शामिल नहीं किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज रेनुका सिंह ठाकुर को पहली बार टीम में जगह मिली है। इसके बाद फैंस ने चयनकर्ताओं पर जमकर भड़ास निकाली है। फैंस का मानना है कि विदेशी पिचों पर जेमिमाह का प्रदर्शन बेहतर रहता है और वर्ल्डकप टीम में उन्हें शामिल न करना गलत फैसला है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ छह मार्च को खेलेगी। वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया 11 फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन



जेमिमाह ने भारत के लिए 50 टी-20 मैच खेले हैं और 1055 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 का रहा है। उन्होंने 27.05 के औसत और 110.70 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। 


जेमिमाह ने टीम इंडिया के लिए 21 वनडे मैच भी खेले हैं। हालांकि वनडे में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। शायद इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है। 


उन्होंने 21 वनडे पारियों में 19.70 के औसत से 394 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 68.76 का रहा है। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 81 रन है। 




महिला वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेनुका ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाई खिलाड़ी: एकता बिष्ट, एस मेघना, सिमरन दिल बहादुर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed