फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc womens t20 world, india vs australia and rest team preview

Women's T20 World Cup: भारत-ऑस्ट्रेलिया के अलावा बाकी टीमों में कितना है दम

Thu, 20 Feb 2020 04:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Feb 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
icc womens t20 world, india vs australia and rest team preview
महिला टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का आयोजन 21 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। सातवें संस्करण में गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम को भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। पहला मुकाबला शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होगा। ऑस्ट्रेलिया चार बार खिताब जीत चुकी है जबकि भारतीय टीम को पहले खिताब का इंतजार है। भारतीय टीम तीन बार सेमीफाइनल तक पहुंची है। ऐसे में आइए जानते हैं बाकी टीमों में है कितना है दमः

विज्ञापन

 

पांचवें खिताब पर ऑस्ट्रेलिया की निगाह

मेजबान टीम की निगाह अपने पांचवें विश्व कप खिताब पर है। टीम में वर्ष की श्रेष्ठ क्रिकेटर आंकी गई एलिसे पेरी, श्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी बनीं एलिसा हीली और धाकड़ बल्लेबाज मेग लेनिंग है। उनके पास अच्छे युवा गेंदबाज हैं लेकिन स्पिनर जेस जोनासन पर खास दारोमदार रहेगा। भारत के अलावा त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में उन्होंने पांच विकेट लिए थे।

श्रेष्ठ प्रदर्शन : 2010, 2012, 2014,2018 में चैंपियन रहे
टीम : मेग लेनिंग (कप्तान), राचेल हेंस(उपकप्तान), इरिन बर्न्स, निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, एलिसा हीली (विकेटकीपर), जेस जोनासन, डेलिसा किमिनिस, सोफी मोलिक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेघन शेट, एनाबेल सदरलैंड, टायला वलेमिंक, जार्जिया वेरेहम।

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान अटापट्टू पर है दारोमदार

श्रीलंका का दारोमदार कप्तान अटापट्टू पर रहेगा जिन्होंने पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 66 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। टी-20 प्रारूप में वह शतक लगाने वालीं श्रीलंका की पहली बल्लेबाज हैं। अनुभवी शशिकला श्रीवर्द्धने और युवा बल्लेबाज हर्षिथा माधवी की फॉर्म भी महत्वपूर्ण होगी।  

टीम : सी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिथा माधवी (उपकप्तान), अनुष्का संजीवनी, हंसिमा करुणारत्ने, शशिकला श्रीवर्द्धने, नीलकाशी डि सिल्वा, अमा कंचाना, कविशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी, कुलासूर्या, हसिनी परेरा, सत्या संदीपनी, उमेशा थिमाशनी, सुगंधिका कुमारी, दिलानी मनोदारा

पिछला प्रदर्शन : 2009, 2010, 2012, 2014, 2016 और 2018 पहले दौर में बाहर

विज्ञापन

बांग्लादेश के लिए उछाल भरी पिच चुनौती

बांग्लादेश : टीम क्वालिफाई करने के बाद विश्व कप में पहुंची है। क्वालिफाइंग दौर में आयरलैंड के खिलाफ जीत में लेग स्पिनर फाहिमा खातून ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए थे। जबकि फाइनल में संजीदा इस्लाम ने थाईलैंड के खिलाफ नाबाद 71 रन की पारी खेली थी। रीतू मोनी, शोबाना मोस्त्रे भी अच्छी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उछाल भरी पिचों पर बल्लेबाजों को दिक्कत हो सकती है।
पिछला प्रदर्शन : 2014, 2016, 2018

शीर्ष और मध्यक्रम इंग्लैंड की ताकत

इंग्लैंड एक मजबूत टीम है पिछली बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पराजित हुई थी। ओपनर एमी जोन्स ने बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान हीदर नाइट, उेनी वयाट और टैमी बीमांट पर रन बनाने का जिम्मा रहेगा। ऑलराउंडर नेट शिवर के अलावा युवा लेग स्पिनर सराह ग्लेन भी अच्छा प्रदर्शन करने का दमखम रखती हैं। गेंदबाजी में सोफी एक्सेलस्टोन, अन्या शुब्रसोले मौजूद हैं। टीम बेहद संतुलित है और मध्यक्रम मजबूत है।
श्रेष्ठ प्रदर्शन : 2009 में चैंपियन रही है टीम

छुपेरुस्तम हो सकती है द. अफ्रीकी टीम

दक्षिण अफ्रीका : आक्रामक बल्लेबाज लिजले ली मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलती हैं। इसके अलावा मेगनन डू प्रीज और मीडियम पेसर मेरिजाने कैप  भी महिला बिग बैश लीग का हिस्सा है। कप्तान डेन वेन निकर्क ऑलराउंडर हैं और इस समय शानदार फॉर्म में हैं। चोले ट्रायन भी हाबर्ट हरिकेंस भ हाबर्ट हरिकेंस का हिस्सा रही हैं। टीम को छुपारुस्तम माना जा रहा है।
पिछला प्रदर्शन : 2014 में सेमीफाइनल

उलटफेर में माहिर विंडीज

स्टेफनी टेलर को उम्मीद है कि टीम चार साल पहले का करिश्मा दोहराने में सफल रहेगी जब टीम ने खिताब जीता था। ऐसा करने के लिए उन्हें बल्ले से बड़ा योगदान देना होगा। पूर्व नंबर एक गेंदबाज रही स्टेफनी को गेंदबाजी में भी कमाल दिखाने की जरूरत होगी। स्पिन विभाग में अनीसा मोहम्मद भी ट्रंपकार्ड साबित हो सकती हैं। हाल में टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं है पर विंडीज की टीम अपने दिन किसी भी टीम को मात देने की क्षमता रखती है।   श्रेष्ठ प्रदर्शन : 2016 में चैंपियन रही है टीम

पहले दौर से आगे नहीं बढ़ा पाक

पिछले साल पाकिस्तान को इंग्लैंड से टी-20 सीरीज में हार मिली थी। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका से भी हारे हैं। टीम का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर नहीं रहा है। छह विश्व कप में पहले दौर से आगे नहीं बढ़े। बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई पिचों की तेजी और उछाल से मुश्किलें आ सकती हैं।
पिछला प्रदर्शन : 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2018 में पहले दौर तक सफर

न्यूजीलैंड का दावा दमदार

न्यूजीलैंड की टीम ऐसी है जिसे हराने में किसी भी टीम को मुश्किल आएगी। सूजी बेट्स की गिनती दुनिया की बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में होती है। सौ से ज्यादा टी-20 खेल चुकी हैं जिसमें उनकी औसत 30.68 की है। ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने बिग बैश में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी स्ट्राइक रेट 125.16 की रही है। वह गेंदबाजी में भी अहम रहेंगी। इसी तरह मैडी ग्रीन और एमीला केर भी ऑस्ट्रेलियाई पिचों से परिचित हैं।
श्रेष्ठ प्रदर्शन :  2009 और 2010 में उपविजेता  

थाईलैंड पहली बार विश्व मंच पर

थाईलैंड की टीम पहली बार आईसीसी विश्व कप में हिस्सा ले रही है। उसने क्वालिफाइंग दौर में पापुआ न्यू गिनी को आठ विकेट से हराया। हालांकि फाइनल में बांग्लादेश से हार गई थी।  उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है। टीम को क्रिकेट खेलते हुए ज्यादा वर्ष नहीं हुए हैं। हाल में बांग्लादेश से 0-2 से सीरीज हारे हैं। यदि एक भी जीत हासिल करेंगे तो बड़ी बात होगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed