{"_id":"623fee73775062315766cc8f","slug":"icc-women-world-cup-2022-england-defeated-bangladesh-by-100-runs-and-qualifies-for-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG W vs BAN W: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG W vs BAN W: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी
Sun, 27 Mar 2022 10:29 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:29 AM IST
सार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी महिला विश्व कप 2022 की तीसरी सेमीफाइनलिस्ट बन गई है। उसने आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश को 100 रन के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश महिला विश्व कप
- फोटो : twitter@ICC
विस्तार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम आईसीसी महिला विश्व कप 2022 की तीसरी सेमीफाइनलिस्ट बन गई है। उसने आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश को 100 रन के बड़े अंतर से हराया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इंग्लैंड को नॉकआउट में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत की जरुरत थी और उसने भी इसमें अपनी पूरी जान लगा दी। वेलिंग्टन में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए और फिर बांग्लादेश को 134 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उसकी शुरुआत बेहद खराब हुई और उसने 26 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। डेनिएल वैट और कप्तान हीथर नाईट छह-छह रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद टैमी ब्यूमोंट (33) और नैट सिवर (40) ने मिलकर पारी को संभाला और 60 रनों की साझेदारी की। लेकिन खिलाड़ी 10 रन के अंदर पवेलियन लौट गईं और इंग्लैंड ने 96 के स्कोर पर ही अपने चार प्रमुख खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए। इनके आउट होने के बाद एमी जोन्स (31) और सोफिया डंकले (67) ने टीम को संभाला और 71 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 168 पर पहुंचाया। आखिरी में कैथरीन ब्रंट (24*), सोफी इक्लेक्स्टन (17*) ने भी अहम साझेदारी निभाई और टीम के स्कोर को 234 तक पहुंचाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी की और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े, लेकिन शरमीन अख्तर के आउट होते ही टीम के विकेटों के गिरने सिलसिला शुरू हो गया। बांग्लादेश ने छोटी-छोटी साझेदारियां की लेकिन लगातार अंतराल पर अपने विकेट भी गंवाए। यही कारण रहा कि बांग्लादेश की पूरी टीम 48 ओवर में 134 रन पर ढेर हो गई।