फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women T20 World Cup 2020: Indian team Match Schedule, Squads and Tournament Predictions

Women T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक चार बार का चैंपियन, कभी फाइनल तक नहीं पहुंचा भारत

Wed, 19 Feb 2020 09:35 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 19 Feb 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
ICC Women T20 World Cup 2020: Indian team Match Schedule, Squads and Tournament Predictions
महिला क्रिकेट विश्व कप 2020 - फोटो : पीटीआई

विज्ञापन

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का सातवां सीजन ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से शुरू हो रहा है। 8 मार्च 2020 को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 2009 में हुए पहले विश्व कप की मेजबानी करने वाला इंग्लैंड ही पहला विश्व विजेता भी बना था। फिर 2010, 2012 और 2014 लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने वर्ल्ड कप जीता। इस विजयी रथ को 2016 में वेस्टइंडीज ने रोका, जब भारतीय सरजमीं पर हुए टूर्नामेंट के फाइनल में इस टीम ने कंगारुओं को ही पटका था। मगर 2018 में एकबार फिर ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही।

हर टीम खेलेगी दो-दो अभ्यास मैच

ICC Women T20 World Cup 2020: Indian team Match Schedule, Squads and Tournament Predictions
महिला टी-20 विश्व कप - फोटो : पीटीआई

एक भी विश्व कप न जीत पाने वाली भारतीय टीम चाहेगी कि इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में विश्व कप देश आए। टूर्नामेंट के मुख्य मुकाबले शुरू होने से पहले 15 से 20 फरवरी के बीच 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। हर टीम को दो-दो मैच खेलने का मौका मिलेगा। विश्व कप का पहला मुकाबला 21 फरवरी को सिडनी में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला टीम के बीच खेला जाएगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के बीच भी एक त्रिकोणीय सीरीज खेली गई थी, इस अनुभव का फायदा निश्चित तौर पर हरमप्रीत की टीम को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम का शेड्यूल

ICC Women T20 World Cup 2020: Indian team Match Schedule, Squads and Tournament Predictions
भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : पीटीआई

इस बार विश्व कप के ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम हैं तो वहीं दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, थाईलैंड और वेस्टइंडीज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला खेलने के बाद भारतीय महिलाएं अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश से टकराएंगी। तीसरा मैच न्यूजीलैंड से 27 फरवरी को होगा। इसके बाद 29 फरवरी को श्रीलंका की टीम भारतीय टीम से मुकाबला करेगी। पांच मार्च को सिडनी में सेमीफाइनल मुकाबले होंगे तो वहीं टुर्नामेंट का फाइनल रविवार 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के मौके पर होगा।

विज्ञापन

भारतीय टीम का स्क्वॉड

तानिया भाटिया (विकेटकीपर) , हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, रिचा घोष, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वेदा कृष्णामूर्ति, स्मृति मंधाना, शिखा पांडेय, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, शेफाली वर्मा, पूनम यादव, राधा यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed