फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women's World Cup Qualifier 2017: India beat South Africa by 1 wicket

महिला विश्वकप क्वालीफायर: फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दी 1 विकेट से मात

Tue, 21 Feb 2017 10:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
ICC Women's World Cup Qualifier 2017: India beat South Africa by 1 wicket
विश्वकप क्वालीफायर
श्रीलंका में खेले गए आईसीसी महिला विश्वकप क्वालीफायर्स के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दी 1 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान ने विश्वकप में अपनी जगह पक्की कर ली थी। महिला विश्वकप का आयोजन 24 जून से 23 जुलाई के बीच इंग्लैंड में होना है जिसमें 8 टीमें खेलती नजर आएंगी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को विश्वकप में सीधे एंट्री मिल गई थी। 
विज्ञापन


श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के पी सारा ओवल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर सकी। 49.4 ओवर में अफ्रीकी टीम 244 रन बना सकी। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उनमें से कोई भी अर्धशतक नहीं बना सका। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने 3, शिखा पांडे ने 2, एकता बिस्ट, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन


जीत के लिए 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20 के स्कोर पर टी कामिनी के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद ओपनर मोना मेश्राम और दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 124 रनों की साझेदारी हुई।मोना मेश्राम ने 59 और दीप्ति ने 71 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम के लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही लेकिन कार्यवाहक कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक छोर थामे रथा। उन्होंने नाबाद 41 रन की पारी खेलकर पारी के अंतिम ओवर में भारत को एक विकेट से जीत दिला दी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मेरीजेन केप और ए खाका ने 2-2 भारतीय खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा।  वहीं शबनिम इस्माइल, डेन वेन निकरेक और मार्सिया लेत्सोलो ने 1-1 विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दीप्ति शर्मा को उनके शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। वहीं दक्षिण अफ्रीका की सूने लुस को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed