फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women's World Cup India Vs Australia Match 23 Bristol

INDvAUS: मिताली राज ने रचा इतिहास, वनडे में बनाए सबसे ज्यादा रन

Wed, 12 Jul 2017 05:57 PM IST
Amarujala.com- Written By: पवन नाहर
Amarujala.com- Written By: पवन नाहर Updated Wed, 12 Jul 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
ICC Women's World Cup India Vs Australia Match 23 Bristol
फाइल फोटो
आईसीसी महिला विश्व कप के लीग मैच में ऑस्ट्रिलया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 29 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान मिताली राज (35) और पूनम राउत (54) मौजूद हैं। मिताली महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप पर पहुंच गई हैं। साथ ही वो वनडे में 6,000 रन बनाने वाली पहले महिला खिलाड़ी बनीं।
विज्ञापन


भारत के लिए स्मृति मंधाना ने अच्छा खेल दिखाया है, मगर टीम के लिए पूनम राउत को फॉर्म चिंता का सबब है। पूनम तेजी से रन बनाने में नाकाम रहीं है, जिसके कारण मध्यक्रम पर दबाव बढ़ रहा है। टीम दीप्ति शर्मा को ओपनिंग के लिए आजमा सकता है। इसके बाद तीसरे नंबर पर मिताली और चौथे नंबर पर हरमनप्रीत खेल सकती हैं।
विज्ञापन


हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को ऐसी कोई चिंता नहीं है। कंगारू टीम की इकलौती समस्या स्पिन विभाग में है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अतिरिक्त रन भी जमकर लुटाए हैं। दोनों के बीच हुए अबतक के सभी मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा 33-8 से भारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। इस मैच से पहले मिताली के 183 वनडे मैचों में 5959 रन थे। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान शार्लेट एडवर्ड्स के 191 मैचों में 5992 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed