{"_id":"596650d84f1c1b6e348b4592","slug":"icc-women-s-world-cup-australia-beat-india-by-8-wickets-at-bristol","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वर्ल्ड कपः पूनम राउत का शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला वर्ल्ड कपः पूनम राउत का शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार बल्लेबाज मिताली राज ने बुधवार को महिला वनडे क्रिकेट में विश्व कीर्तिमान कायम किया। वह वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप के लीग मैच में हासिल की।
विज्ञापन
इस मैच में ओपनर पूनम राउत (106) और मिताली (69) की अर्द्धशतकीय पारी के बावजूद भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला अब ‘करो या मरो’ वाला हो गया है।
विज्ञापन
भारत ने लीग मैच में अब तक छह मैच खेले हैं। इस दौरान उसे दो में हार झेलनी पड़ी है। आठ अंक के साथ भारतीय टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड के इतने ही मैचों से सात अंक है और वह भारत से नीचे पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
भारत की ओर से पूनम और मिताली ने दूसरे विकेट पर 157 रन की साझेदारी की जिसकी बदौलत भारत ने सात विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मैग लैनिंग (76*) और एलीस पेरी (60*) के बीच तीसरे विकेट के लिए 124 रन की अटूट साझेदारी के दम पर 29 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया की शुुरुआत अच्छी रही। उसके सलामी बल्लेबाजों निकोल बोल्टन (36) और बेथ मूनी (45) ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। भारत की ओर से पूनम यादव के खाते में एक विकेट गया।