{"_id":"5953d1474f1c1b2b688b474f","slug":"icc-women-s-world-cup-2017-india-vs-west-indies-match-preview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC WWC17: भारत की नजर दूसरी जीत पर, वेस्टइंडीज से आज मुकाबला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC WWC17: भारत की नजर दूसरी जीत पर, वेस्टइंडीज से आज मुकाबला
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Thu, 29 Jun 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार की चैंपियन इंग्लैंड को पस्त करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम आईसीसी महिला विश्वकप के अपने दूसरे मैच में बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत की लय को जारी रखना चाहेगी। भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकती थी क्योंकि उन्होंने अपने पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को 35 रन से मात दी थी। वहीं वेस्टइंडीज को अपने शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया से आठ विकेट से पराजय का मुंह देखना पड़ा।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन किया था और खेल के सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन किया।पहले तो बल्लेबाजों ने तीन विकेट पर 281 रन का स्कोर खड़ा किया था, फिर भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 47.3 ओवर में 246 रन पर समेट दिया। इसमें टीम की क्षेत्ररक्षकों ने अच्छा योगदान देते हुए चार खिलाड़ियों को रन आउट किया। भारतीय टीम से खतरनाक कैरेबियाई खिलाड़ियों के खिलाफ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब हैं।
वनडे इतिहास में सर्वाधिक विकेट झटकने वाली तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी। 34 वर्षीया झूलन टीम में सबसे अनुभवी गेंदबाजी हैं। उन्होंने अब तक 156 वनडे में 185 विकेट चटकाए हैं। उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देकर छह विकेट है।

मिताली पर होगा दारोमदार
मिताली राज
- फोटो : ESPN
भारतीय कप्तान मिताली राज का पहला लक्ष्य टीम को सेमीफाइनल तक ले जाना होगा। वह लगातार रिकॉर्ड सात अर्धशतकीय पारी खेल चुकी हैं और इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगी। जहां तक टीम की हालिया फॉर्म का संबंध है तो भारत ने अपने पिछली चार वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज की है। हाल के मुकाबलों के नतीजों को देखते हुए भारत निश्चितरूप से वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत-मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेशराम, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडेय, एकता बिष्ट, सुषमा वर्मा, मानसी जोशी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, नुजहत परवीन
वेस्टइंडीज- स्टेफनी टेलर, मेरिसा एगुलेरिया, रेनीस बोयसे, शर्मिला कोनेल, शानेल डाले, डियांड्रा डोटिन, एफी फ्लेचर, कियाना जोसफ, किशोना नाइट, हेले मैथ्यूज, अनीसा मोहम्मद, चेडीन नेशन, अकीरा पीटर्स, शकीरा सेलमान, फेलिसिया वाल्टर्स