फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC women's T20 cricketer of the year and ODI Women's cricketer of the year awards nominees smriti mandhana

ICC Awards: स्मृति मंधाना टी20 तो क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस में, वनडे में कोई भारतीय नहीं

Thu, 29 Dec 2022 05:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 05:12 PM IST
सार

स्मृति मंधाना के अलावा पाकिस्तान की निदा डार, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्राथ टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस में शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
ICC women's T20 cricketer of the year and ODI Women's cricketer of the year awards nominees smriti mandhana
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने टी20 और वनडे महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कारों के लिए नामित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। भारत की स्मृति मंधाना महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस में शामिल हैं। वहीं, महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड की रेस में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। स्मृति मंधाना के अलावा पाकिस्तान की निदा डार, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्राथ टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस में शामिल हैं। वहीं, महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस में दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, इंग्लैंड की नैट स्कीवर और ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली शामिल हैं।
विज्ञापन


महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के दावेदारों का प्रदर्शन
स्मृति मंधाना ने इस साल टी20 में 23 गेंद में अर्धशतक लगाया था। वह भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी भी बनी थीं। इसके अलावा स्मृति ने इसी साल टी20 क्रिकेट में अपने 2500 रन भी पूरे किए थे। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल, महिला एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 188 रन का पीछा करते हुए उन्होंने 47,000 दर्शकों के बीच 49 गेंद में 79 रन बनाए थे। इसके बाद सुपर ओवर में भी तीन गेंद में 13 रन बनाकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की नीदा डार ने इस साल 16 टी20 मैच में 56.57 के औसत से 396 रन बनाए और 15 विकेट भी हासिल किए। उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए और एशिया कप के छह मैच में 145 रन बनाए और आठ विकेट भी झटके। इस वजह से वह आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ भी बनीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के लिए सोफी डिवाइन ने 14 मैच में 389 रन बनाए थे। उनका औसत 29.92 का रहा और उन्होंने 13 विकेट भी अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के दम पर वह महिला टी20 में नंबर एक ऑलराउंडर भी बनीं। इस साल उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 14 में से 11 मैच अपने नाम किए। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे और सुपर ओवर में कमाल का खेल दिखाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। 

ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्राथ भी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की दावेदार हैं। ताहिला ने इस साल 16 मैच में 62.14 के औसत से 435 रन बनाए और 13 विकेट भी झटके। वह फिलहाल महिला रैंकिंग में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनी हुई हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने पांच मैचों में 128 रन बनाए थे। उनका औसत 42.66 का था और वह आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ भी बनीं थीं। उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ 49 गेंद में 91 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी झटके थे।

महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के दावेदारों का प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल ने इस साल 17 मैच में 37 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में लगातार दो मैच में चार विकेट झटके। वहीं, महिला वनडे विश्व कप के दौरान उन्होंने 14 विकेट लिए। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और आठ रन देकर पांच विकेट लिए थे।

न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने इस साल 18 मैच में 676 रन बनाए और 17 विकेट भी झटके। भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाने के साथ महिला वनडे विश्व कप में भी 204 रन बनाए। इसके साथ ही विश्व कप में उन्होंने नौ विकेट भी लिए। भारत के खिलाफ शतकीय पारी उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। 

इंग्लैंड की नैट स्कीवर ने भी इस साल बल्ले और गेंद दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 मैच में 11 विकेट लिए और 833 रन बनाए। इस साल उन्होंने पांच अर्धशतक और दो शतक लगाए। महिला वनडे विश्व कप में उन्होंने 436 रन बनाए। उनका औसत 70 का रहा। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने 60 के औसत से 180 रन बनाए और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने नाबाद 148 रन बनाए थे, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने इस साल 12 मैच में आठ कैच पकड़ने और चार स्टंपिंग के साथ 629 रन भी बनाए। उन्होंने महिला वनडे विश्व कप में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में शतक लगाया और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। टूर्नामेंट में उन्होंने 56 के औसत से 509 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बनीं। महिला विश्व कप के फाइनल मैच में उनकी 170 रन की पारी सबसे बेहतरीन पारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed