फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Under-19 World Cup: India  beat Sri Lanka by 90 runs in their opening match 

अंडर-19 विश्व कप में भारत का विजयी आगाज, पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन से रौंदा

Mon, 20 Jan 2020 08:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jan 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
ICC Under-19 World Cup: India  beat Sri Lanka by 90 runs in their opening match 
भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान प्रियम गर्ग (56), यशस्वी जायसवाल (59) और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (52*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने अंडर-19 विश्व कप में विजयी आगाज किया है। अपने पहले मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को 90 रन से हराकर अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की है। 

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। जवाब श्रीलंकाई अंडर-19 टीम 207 रन पर ही सिमट गई। भारत की इस जीत में सिद्धेश वीर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। बल्लेबाजी में वीर ने नाबाद 44 रन और गेंदबाजी में उन्होंने छह ओवर्स में 34 रन देकर दो विकेट भी चटकाए। इसके अलावा रवि विश्नोई ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन


भारत के लिए गर्ग ने 72 गेंद में दो चौके की मदद से 56 रन बनाए जबकि जायसवाल ने 74 गेंदों में आठ चौके की मदद से 59 रन बनाए। जुरेल थोड़े आक्रामक रहे, लेकिन उन्होंने 48 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच सिद्धेश ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की टीम के स्कोर को 297 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 27 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली।

श्रीलंका अंडर-19 की ओर से अशियान डेनियल, कविंदू नधीशन, दिलशान मधुशांका और अम्शी डि सिल्वा ने एक-एक विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका के लिए कप्तान निपुन धनंजय परेरा ने 50 और रविंदु रसांथा ने 49 रन बनाए।


वहीं, दूसरे मैच में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम महज 75 रन पर ही सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने यह मुकाबला 11.4 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed