फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC U19 world cup 2022: Indian Team score 5th highest team total, 2nd time cross 400 mark

U19 World Cup: 34 साल के इतिहास में कुल छह बार बना 400 पार का स्कोर, दो बार टीम इंडिया ने किया धमाका

Sun, 23 Jan 2022 01:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 23 Jan 2022 01:49 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप में दूसरी बार 400 रन का आंकड़ा पार किया। टीम इंडिया ने युगांडा के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम ने ग्रुप-बी के इस मुकाबले को 326 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया

विज्ञापन
ICC U19 world cup 2022: Indian Team score 5th highest team total, 2nd time cross 400 mark
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप में दूसरी बार 400 रन का आंकड़ा पार किया। टीम इंडिया ने युगांडा के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम ने ग्रुप-बी के इस मुकाबले को 326 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया और क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारत की तरफ से राज बावा ने सबसे ज्यादा 162 रनों की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन


अंडर-19 विश्व कप में भारत का यह दूसरा और ओवरऑल पांचवां सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले टीम इंडिया ने 2004 में स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन विकेट खोकर 425 रन बनाए थे। इस हिसाब से टीम इंडिया विश्व कप में दो बार 400 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली और इकलौती टीम बन गई है। आइए जानते हैं ये कमाल करने वाली अन्य टीमों के नाम। 
विज्ञापन




ऑस्ट्रेलिया के नाम आज भी सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उसने केन्या के खिलाफ 480/6 का स्कोर बनाया था। इस मामले में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसने केन्या के खिलाफ ही 436/4 का स्कोर खड़ा किया था। तीसरे स्थान पर टीम इंडिया है जिसने स्कॉटलैंड के खिलाफ 425/3 रन बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका (419/4 बनाम केन्या), पांचवें पर भारत (405/5 बनाम युगांडा) और छठे नंबर पर वेस्टइंडीज (402/3 बनाम स्कॉटलैंड) की टीम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed