फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC U-19 T20 WC Qualifiers Nepal team all out for eight runs match did not last even 50 minutes UAE won in seven balls

ICC U-19 T20 WC Qualifiers: महज आठ रन पर सिमटी यह टीम, 50 मिनट भी नहीं चला मैच, सात गेंद में जीत गई दूसरी टीम

Sat, 04 Jun 2022 05:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Jun 2022 05:35 PM IST
सार

मलेशिया में आयोजित पांच देशों के टूर्नामेंट में यूएई और नेपाल के अलावा थाईलैंड, भूटान और कतर की टीम भी खेल रही है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाली अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

विज्ञापन
ICC U-19 T20 WC Qualifiers Nepal team all out for eight runs match did not last even 50 minutes UAE won in seven balls
यूएई की गेंदबाज माहिका गौर - फोटो : Malaysia Cricket/Twitter

विस्तार

आईसीसी ने महिलाओं क्रिकेट को बढ़ाने के लिए अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का आयोजन 2023 में पहली बार करने जा रहा है। इसके लिए क्वालिफाइंग राउंड शुरू हो गए हैं। आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के एक मैच में नेपाल और यूएई की टीमें आमने-सामने हुईं। यह मैच 50 मिनट भी नहीं चला और समाप्त हो गया। यूएई की टीम ने मुकाबले को अपने नाम किया।
विज्ञापन


मलेशिया में आयोजित पांच देशों के इस टूर्नामेंट में यूएई और नेपाल के अलावा थाईलैंड, भूटान और कतर की टीम भी खेल रही है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाली अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दरअसल, नेपाल की युवा महिला खिलाड़ियों को पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिल रहा है। उन्होंने पिछले मैच में कतर के खिलाफ जीत हासिल की थी, लेकिन यूएई के खिलाफ उनका प्रदर्शन भूलने वाला रहा। 
विज्ञापन


नेपाल की लड़कियों ने कतर को 38 रन पर ऑलआउट कर पिछले मुकाबले को 79 रन से अपने नाम किया था, लेकिन शनिवार को टीम ने निराश किया। पूरा मैच 50 मिनट भी नहीं चल सका। दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9.2 ओवर ही फेंके गए। दोनों टीमों की ओर से कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकीं। यूएई की तीरथ सतीश ने सबसे ज्यादा नाबाद चार रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल की छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल सकीं। स्नेहा महारा ने 10 गेंद पर सबसे ज्यादा तीन रन बनाए। मनीषा राणा दो रन बनाकर आउट हुईं। अन्य तीन बल्लेबाजों ने एक-एक रन का योगदान दिया। यूएई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने वाली माहिका गौर ने चार ओवर में दो रन देकर पांच विकेट लिए। इस दौरान दो ओवर उन्हें मेडन किए। इंदुजा नंदकुमार ने चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। नेपाल की टीम 8.1 ओवर ही खेल पाई। वहीं, यूएई ने सात गेंदों में मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed