CT 2025: पाकिस्तान में 29 साल बाद खेला जाएगा कोई ICC टूर्नामेंट, 'मिनी विश्व कप' चैंपियंस ट्रॉफी का आज से आगाज
भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे जबकि बाकी टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी। पाकिस्तान में 1996 विश्व कप के बाद पहला आईसीसी टूर्नामेंट हो रहा है। भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था।
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ही इसको लेकर अनिश्चितता, नाटकीयता और पर्दे के पीछे की सरगर्मियां को देखा जा चुका है। 'मिनी विश्व कप' के नाम से मशहूर इस टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी और अपने क्रिकेट इतिहास का सुनहरा अध्याय लिखने की कोशिश में होंगी। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे जबकि बाकी टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी। पाकिस्तान में 1996 विश्व कप के बाद पहला आईसीसी टूर्नामेंट हो रहा है। भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था।
Karachi, Lahore, Rawalpindi - ready for the action! 🏟️✨
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 18, 2025
The ICC Champions Trophy 2025 begins tomorrow 🏆#ChampionsTrophy pic.twitter.com/mKILvYhbGI
पाकिस्तान में इस टूर्नामेंट के आयोजन में कई परेशानियां आईं। वनडे क्रिकेट की प्रासंगिकता पर चल रही बहस के बीच इस टूर्नामेंट की अहमियत को स्थापित करना भी एक चुनौती थी। टी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता और टेस्ट प्रारूप के लिए प्रतिबद्धता की जद्दोजहद में कहीं न कहीं इसके लिए जगह बनाना विकट था।
शायद ही किसी क्रिकेट आयोजन में इतना भू राजनीतिक तनाव, दो अहम प्रतिभागियों के दो प्रशासनिक बोर्ड (भारत और पाकिस्तान) की जिद और मेजबान स्टेडियमों की तैयारियों को लेकर आशंकाएं देखने को मिली हों। इससे नब्बे के दशक की यादें ताजा हो गई जब उपमहाद्वीप में क्रिकेट का आयोजन आनन-फानन में की गई किसी पार्टी की तरह लगता था। एक बार जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के कप्तान पहले मैच के टॉस के लिए उतरेंगे तो मैदान से बाहर की ये सारी बातें हाशिए पर चली जाएंगी।
A mouth-watering match-up on the opening day of the #ChampionsTrophy 🔥
— ICC (@ICC) February 19, 2025
Find out how you can watch the big match here 📺 👉 https://t.co/AIBA0YZyiZ pic.twitter.com/r18cySFFT3
आईसीसी ने कहा कि दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 36 कैमरों का इस्तेमाल होगा। घूमता हुआ कैमरा जमीनी स्तर के दृश्य दिखाएगा।
कमेंट्री पैनल में गावस्कर सहित 4 भारतीय
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री के साथ दिनेश कार्तिक और हर्षा भोगले टूर्नामेंट के लिए आईसीसी कमेंट्री पैनल में चार भारतीय विशेषज्ञ हैं।
From a tribute to traditional heritage to the return of a retro look, the teams will wear dazzling kits for the upcoming #ChampionsTrophy 2025 😎https://t.co/CwSg6aWzCh
— ICC (@ICC) February 18, 2025
आठों टीमों के बारे में जानें....
उम्मीद की जा रही है कि कप्तान रोहित और विराट कोहली का यह अंतिम वनडे टूर्नामेंट हो सकता है। उनका कॅरिअर आखिरी पड़ाव पर है और जीत के साथ विदा लेना चाहेंगे। वहीं, भारतीय टीम ने भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई वनडे खिताब नहीं जीता है।
पाकिस्तान ने पिछली बार 2017 में जीता था खिताब
पाकिस्तान ने पिछली बार 2017 में भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। पहले मैच में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से खेलेगी जबकि 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है। इस मैच में सरहद के आर-पार जज्बात उमड़ेंगे तो सोशल मीडिया भी किसी अखाड़े से कम नहीं दिखेगा। पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने उद्घाटन मैच से पहले कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सभी को चैंपियंस ट्रॉफी का आनंद लेना चाहिए क्योंकि लंबे समय के बाद हम पाकिस्तान में इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।
Well deserved 🇵🇰
— ICC (@ICC) February 18, 2025
Pakistan stars rock their ICC Men's Team of the Year 2024 caps 🔥
1. Babar Azam (ICC Men's T20I Team of the Year)
2. Shaheen Afridi (ICC Men's ODI Team of the Year)
3. Haris Rauf (ICC Men's ODI Team of the Year)#ICCAwards pic.twitter.com/IWBiiemOCs
इंग्लैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों पर बढ़ती उम्र और खराब फॉर्म हावी है। लेकिन बटलर, रूट और लियाम से एक आखिरी बार उसी चिर परिचित प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
न्यूजीलैंड के लिए ट्रंप कार्ड होंगे विलियम्सन
न्यूजीलैंड भी ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी के संन्यास के बाद नए खिलाड़ियों के साथ उतरी है। केन विलियम्सन ट्रंपकार्ड हैं और उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड को पहला आईसीसी खिताब दिला सकेंगे।
Capping off a stellar year 🧢
— ICC (@ICC) February 18, 2025
Kane Williamson and Matt Henry look sharp in their ICC Men's Test Team of the Year 2024 caps 👌 #ICCAwards pic.twitter.com/tb9dJcuGV9
द. अफ्रीका ने 1998 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी जीती थी। लेकिन हाल ही में कोई खिताब नहीं जीत पाई और इस कमी को पूरा करना चाहेगी। टीम अभी अच्छी फॉर्म में चल रही है।
ऑस्ट्रेलिया को खलेगी कमिंस की कमी
ऑस्ट्रेलिया प्रमुख तेज गेंदबाजों कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड के बिना आई है, लेकिन उसके पास जरूरतों पर खरे उतरने वाले बल्लेबाज हैं।
Afghanistan's finest from #ICCAwards 2024 on show 🤩
— ICC (@ICC) February 18, 2025
1. Azmatullah Omarzai (ICC Men's ODI Cricketer of the Year and ICC Men's ODI Team of the Year)
2. Rashid Khan (ICC Men's T20I Team of the Year)
3. Rahmanullah Gurbaz (ICC Men's ODI Team of the Year) pic.twitter.com/P7i8Un45Yc
अफगानिस्तान की जीत को उलटफेर नहीं माना जाता है। राशिद खान, अजमतुल्लाह और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे मैच विनर उसके पास हैं।
उलटफेर करने में माहिर बांग्लादेश
बांग्लादेश 2007 वनडे विश्वकप में उलटफेर कर चुका है और उसे दोहराना चाहेगा। यह टीम उलटफेर करने में माहिर है।