फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Rankings: Virat Kohli one point away to regain top spot, R Ashwin, Ajinkya Rahane move up

ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, ICC Ranking में लगाई लंबी छलांग

Mon, 14 Oct 2019 05:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 14 Oct 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
ICC Test Rankings: Virat Kohli one point away to regain top spot, R Ashwin, Ajinkya Rahane move up
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी से मिली विशाल जीत के बाद सोमवार को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी हुई। पहली पारी में ऐतिहासिक दोहरा शतक ठोकने वाले विराट कोहली अब शीर्ष पर बरकरार स्टीव स्मिथ से महज दो अंक ही पीछे हैं। अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 254 रन बनाने वाले विराट अगर 19 अक्टूबर से रांची में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में भी कमाल कर जाते हैं तो एक बार फिर स्मिथ को पछाड़कर नंबर एक पोजिशन हासिल कर सकते हैं। कंगारू बल्लेबाज के पास जहां 937 पॉइंट हैं तो विराट उनसे महज एक अंक पीछे हैं।

विज्ञापन


विराट कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने दोबारा टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। भारतीय उपकप्तान रहाणे नौवें पायदान पर पहुंच चुके हैं। विराट और रहाणे के अलावा टॉप-10 में शामिल होने वाले तीसरे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा हैं। सौराष्ट्र का यह बल्लेबाज चौथे पायदान पर हैं। पहले टेस्ट में दोहरा शतक और दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल भी अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 17वें स्थान पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


अश्विन को भी लगभग 10 माह बाद अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेलने का मौका मिला। सुनहरे अवसर को भुनाते हुए इस दिग्गज स्पिनर ने छह विकेट चटकाए और सातवां स्थान सुनिश्चित किया। टॉप-10 में अश्विन के अलावा जसप्रीत बुमराह तीसरे पायदान पर बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed