फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Rankings Steve Smith loss in ranking due to poor form in Ashes kane Williamson ahead of him James Anderson in top-5

ICC Test Rankings: एशेज में खराब फॉर्म के कारण स्टीव स्मिथ को नुकसान, विलियमसन उनसे निकले आगे; टॉप-5 में पहुंचे जेम्स एंडरसन

Wed, 29 Dec 2021 06:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 29 Dec 2021 06:08 PM IST
सार

रैंकिंग में एंडरसन को फायदा तो हुआ, लेकिन उनकी टीम सीरीज हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड के इस अनुभवी गेंदबाज ने सीरीज के दो टेस्ट मैच में सात विकेट झटके हैं।

विज्ञापन
ICC Test Rankings Steve Smith loss in ranking due to poor form in Ashes kane Williamson ahead of him James Anderson in top-5
जेम्स एंडरसन और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा। वे तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अब उनसे आगे तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। एशेज में अब तक बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन टॉप-5 में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


रैंकिंग में एंडरसन को तो फायदा हुआ, लेकिन उनकी टीम सीरीज हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड के इस अनुभवी गेंदबाज ने सीरीज के दो टेस्ट मैच में सात विकेट झटके हैं। ओली रॉबिंसन ने इंग्लैंड के लिए उनसे ज्यादा नौ विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन


टॉप-5 में रविचंद्रन अश्विन शामिल
एंडरसन रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए। उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस पहले, भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे, पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी तीसरे और न्यूजीलैंड के टिम साउदी चौथे पायदान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेजलवुड-रबाडा को हुआ नुकसान
एंडरसन के टॉप-5 में शामिल होने से ऑस्ट्रेलिया के जोस हेजलवुड, दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और न्यूजीलैंड के नील वेग्नर को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। तीन क्रमश: छठे, सातवें और आठवें पायदान पर खिसक गए। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क नौवें और न्यूजीलैंड के कायेल जेमीसन दसवें नंबर पर हैं। मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में कहर बरपाने वाले स्कॉट बोलैंड ने 74वें स्थान से रैंकिंग में शुरुआत की है।

पहले स्थान पर काबिज मार्नश लाबुशेन
बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नश लाबुशेन बने हुए हैं। लाबुशेन ने एशेज सीरीज में अब तक तीन मैच में 229 रन बनाए हैं। स्मिथ ने तीन मैच में सिर्फ 127 रन जड़े हैं। वे चौथे पायदान पर खिसक गए। लाबुशेन के बाद दूसरे स्थान इंग्लैंड के कप्तान जो रूट हैं। पांचवें नंबर पर भारत के रोहित शर्मा हैं। छठे पर डेविड वॉर्नर, सातवें पर विराट कोहली, आठवें पर दिमुथ करुणारत्ने, नौवें पर बाबर आजम और दसवें पर ट्रेविस हेड हैं।


ऑलराउंडर की रैंकिंग में स्टार्क को फायदा
टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में मिशेल स्टार्क को पांच स्थानों का फायदा हुआ है। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल पांच विकेट अपने नाम किए थे। स्टार्क ने मेलबर्न टेस्ट में 24 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट में 82 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed