फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Ranking: Virat Kohli in top, Nathan Lyon, Hazlewood move into top 10 in Test rankings

ICC रैंकिंग्स: विराट की बादशाहत बरकरार, पंत-बुमराह के साथ लियोन की भी बल्ले-बल्ले

Thu, 20 Dec 2018 02:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 20 Dec 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
ICC Test Ranking: Virat Kohli in top, Nathan Lyon, Hazlewood move into top 10 in Test rankings

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ताजा आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं। 

विज्ञापन


कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 123 रन बनाने से 14 अंक मिले। उनके कुल 934 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के केन विलियमसन से 19 अंक पीछे हैं। 
विज्ञापन


पंत 11 पायदान चढकर 48वें स्थान पर है जबकि भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे दो पायदान ऊपर शीर्ष 15 में आ गए हैं। विलियम्सन ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 91 रन बनाए। उनके कुल 915 अंक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के टॉम लाथम नाबाद 264 रन की अपनी पारी के कारण 15 पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 22वीं रैंकिंग पर पहुंच गए। तेज गेंदबाज टिम साउदी 11वें स्थान पर आ गए हैं। 

पर्थ टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे नाथन लियोन करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग पर हैं। जोश हेजलवुड दो पायदान चढ़कर नौंवे और मिचेल स्टार्क एक पायदान चढकर 15वें स्थान पर हैं। 


बल्लेबाजों में उस्मान ख्वाजा एक पायदान चढकर 12वें और कप्तान टिम पेन नौ पायदान चढकर 46वें स्थान पर पहुंच गए। ट्रेविस हेड 16 पायदान चढकर 63वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और कुशल मेंडिस क्रमश: 16वें और 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed