फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test ranking: Axar Patel jumps to career-best position, Kuldeep Yadav jump 19 spot, Babar Azam Steve Smith

ICC Rankings: टेस्ट में करियर बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे अक्षर, कुलदीप को 19 स्थान का फायदा, पुजारा-गिल भी चमके

Wed, 21 Dec 2022 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Dec 2022 04:17 PM IST
सार

बल्लेबाजों में अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और युवा शुभमन गिल 10-10 पायदान की छलांग लगाकर 16वें और 54वें स्थान पर पहुंच गए। पुजारा ने पिछले हफ्ते बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 90 और 102 रनों की पारी खेलकर 664 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष 20 में जगह बनाई। 

विज्ञापन
ICC Test ranking: Axar Patel jumps to career-best position, Kuldeep Yadav jump 19 spot, Babar Azam Steve Smith
शुभमन गिल, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की रैंकिंग में सुधार हुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल 20 स्थान की छलांग के साथ करियर बेस्ट 18वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वहीं, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में 19 पायदान की छलांग के साथ 49वें स्थान पर पहुंच गए। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कुलदीप प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने 113 रन देकर आठ विकेट झटके थे। उनकी रेटिंग पॉइंट 455 है। वहीं, मैच में पांच विकेट लेने वाले अक्षर के 650 अंक हैं और वह शीर्ष 20 में पहुंच गए हैं। चोटिल जसप्रीत बुमराह (चौथे) और रविचंद्रन अश्विन (पांचवें) ने शीर्ष पांच में अपना स्थान बरकरार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा-गिल की रैंकिंग में सुधार

ICC Test ranking: Axar Patel jumps to career-best position, Kuldeep Yadav jump 19 spot, Babar Azam Steve Smith
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
बल्लेबाजों में अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और युवा शुभमन गिल 10-10 पायदान की छलांग लगाकर 16वें और 54वें स्थान पर पहुंच गए। पुजारा ने पिछले हफ्ते बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 90 और 102 रनों की पारी खेलकर 664 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष 20 में जगह बनाई। 
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर को भी हुआ फायदा

वहीं, शुभमन गिल 517 रेटिंग अंकों के साथ 54वें स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर की पहली पारी में बनाए गए 86 रन ने उन्हें 11 स्थान ऊपर उठाकर 26वें स्थान पर पहुंचा दिया है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत छठे नंबर पर बने हुए हैं और वह टेस्ट में शीर्ष रैंकिंग वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे कप्तान रोहित शर्मा नौवें नंबर पर बने हुए हैं, जबकि विराट कोहली एक स्थान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

बाबर ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा

ICC Test ranking: Axar Patel jumps to career-best position, Kuldeep Yadav jump 19 spot, Babar Azam Steve Smith
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कराची में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट सीरीज में दो अर्धशतक जड़ने के बाद करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल किया है। बाबर की 78 और 54 की पारियों ने उन्हें टेस्ट रैंकिंग में स्टीव स्मिथ से आगे निकलने में मदद की। स्मिथ ने ब्रिस्बेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 36 और छह रन बनाए थे। वनडे रैंकिंग में पहले और टी20 में चौथे स्थान पर मौजूद बाबर टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पहले स्थान पर काबिज मार्नस लाबुशेन से 61 अंक पीछे हैं। 

ट्रैविस हेड ने भी हासिल की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिस्बेन में 92 रन बनाए थे और वह करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन स्थान की छलांग लगाई। उन्होंने पहली बार 800 रेटिंग अंक का आंकड़ा पार किया है। हेड का पिछला सर्वश्रेष्ठ इस साल जनवरी में पांचवां स्थान था। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बल्लेबाजों में 23वें पायदान ऊपर, दक्षिण अफ्रीका के तेम्बा बावुमा आठ स्थान के फायदे से 24वें स्थान पर और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन चार स्थान के फायदे से 37वें स्थान पर हैं। 

हैरी ब्रुक की भी रैंकिंग में सुधार

Harry Brook backed to be England superstar by Jos Buttler after stunning  first hundred - Mirror Online

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हैरी ब्रुक टेस्ट बल्लेबाजों में पहली बार शीर्ष 50 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने गाबा टेस्ट में दोनों पारियों में चार-चार विकेट हासिल किए थे। वह चार पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की छह विकेट की जीत ने उन्हें डब्ल्यूटीसी अंक तालिका के शीर्ष पर काबिज रखा है। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed