फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20I Rankings Yashasvi Jaiswal Axar Patel in top-10 babar azam Ruturaj Gaikwad ravi bishnoi rankings

ICC T20I Rankings: यशस्वी जयसवाल शीर्ष-10 में शामिल, अक्षर पटेल को 12 स्थानों का फायदा, देखें ताजा रैंकिंग

Wed, 17 Jan 2024 04:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 17 Jan 2024 04:11 PM IST
सार

यशस्वी सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने दूसरे टी20 से वापसी की और इंदौर में 68 रन की शानदार पारी खेली। यशस्वी सात स्थानों की छलांग लगाते हुए सीधे शीर्ष-10 में दाखिल हुए हैं।

विज्ञापन
ICC T20I Rankings Yashasvi Jaiswal Axar Patel in top-10 babar azam Ruturaj Gaikwad ravi bishnoi rankings
यशस्वी जयसवाल, अक्षर पटेल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

आईसीसी ने बुधवार (17 जनवरी) को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बड़ा फायदा हुआ। यशस्वी बल्लेबाजी की रैंकिंग शीर्ष-10 में शामिल हुए हैं। यशस्वी को सात स्थानों का फायदा हुआ है। वहीं, अक्षर पटेल ने 12 पायदानों की छलांग लगाई है। वह गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में आए हैं। दोनों खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने का लाभ मिला। 
विज्ञापन


यशस्वी सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने दूसरे टी20 से वापसी की और इंदौर में 68 रन की शानदार पारी खेली। यशस्वी सात स्थानों की छलांग लगाते हुए सीधे शीर्ष-10 में दाखिल हुए हैं। वह सीधे छठे स्थान पर आ गए हैं। उनके खाते में 739 रेटिंग अंक हैं। भारत के तीन बल्लेबाज अब शीर्ष-10 में हैं। रैंकिंग में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 869 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। सूर्या अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वह शीर्ष पर बरकरार हैं।
विज्ञापन

ICC T20I Rankings Yashasvi Jaiswal Axar Patel in top-10 babar azam Ruturaj Gaikwad ravi bishnoi rankings
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
बाबर आजम को एक स्थान का फायदा
इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट 802 रेटिंग अंक के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 775 रेटिंग अंक के साथ तीसरे क्रम पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि, तीसरे अर्धशतक का फायदा उन्हें इस बार रैंकिंग में नहीं मिला है। यह अगली बार उनके खाते में जुड़ेगा। बाबर के 763 रेटिंग अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है और वह 755 रेटिंग अंक के साथ पांचवें क्रम पर हैं।

ICC T20I Rankings Yashasvi Jaiswal Axar Patel in top-10 babar azam Ruturaj Gaikwad ravi bishnoi rankings
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतुराज गायकवाड़ को हुआ नुकसान
रैंकिंग में छठे नंबर पर यशस्वी हैं तो सातवें क्रम पर दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो काबिज हैं। उनके 689 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और भारत के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को एक-एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। बटलर 680 रेटिंग अंक के साथ आठवें और गायकवाड़ 661 रेटिंग अंक के साथ नौवें नंबर पर खिसक गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स के 660 रेटिंग अंक हैं और वह 10वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन

ICC T20I Rankings Yashasvi Jaiswal Axar Patel in top-10 babar azam Ruturaj Gaikwad ravi bishnoi rankings
रवि बिश्नोई - फोटो : BCCI
गेंदबाजी रैंकिंग में रवि बिश्नोई को घाटा
गेंदबाजों में अक्षर पटेल को बड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में 23 रन देकर दो विकेट लिए थे। टीम इंडिया छह विकेट से जीती थी। उसके बाद दूसरे टी20 में 17 रन देकर दो विकेट झटके थे। इससे आईसीसी टी20 रैंकिंग में उन्हें बड़ा फायदा हुआ और वह 12 स्थानों की छलांग लगाकर सीधे पांचवें नंबर पर आ गए। इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के अकील हुसैन दूसरे नंबर पर हैं। भारत के रवि बिश्नोई छठे स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed