फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20I Rankings: Abhishek Sharma and Ishan Kishan Position Who Rules Bowling Charts T20 Batsmen to Bowlers

ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का दबदबा कायम, गेंदबाजों की रैंकिंग में किस खिलाड़ी की बादशाहत?

Wed, 06 May 2026 04:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 06 May 2026 04:11 PM IST
सार

आईसीसी ने बुधवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग जारी की। बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान की बादशाहत कायम है। 

विज्ञापन
ICC T20I Rankings: Abhishek Sharma and Ishan Kishan Position Who Rules Bowling Charts T20 Batsmen to Bowlers
अभिषेक शर्मा-ईशान किशन - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ियों को ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है। 
विज्ञापन

ICC T20I Rankings: Abhishek Sharma and Ishan Kishan Position Who Rules Bowling Charts T20 Batsmen to Bowlers
अभिषेक शर्मा-ईशान किशन - फोटो : ANI
बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक और ईशान का दबदबा
टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नौ मार्च के बाद से कोई इंटरनेशनल टी20 नहीं खेलने के बावजूद पहले स्थान पर बने हुए हैं। ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट चौथे, श्रीलंका के पथुम निसांका पांचवें, भारत के तिलक वर्मा छठे, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें, इंग्लैंड के जोस बटलर आठवें, दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस नौवें और जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट दसवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजों की रैंकिंग का हाल
टीम बल्लेबाज रेटिंग
भारत अभिषेक शर्मा 875
भारत ईशान किशन 871
पाकिस्तान साहिबजादा फरहान 848
इंग्लैंड फिल सॉल्ट 792
श्रीलंका पथुम निसांका 766
भारत तिलक वर्मा 742
भारत सूर्यकुमार यादव 722
इंग्लैंड जोस बटलर 716
दक्षिण अफ्रीका डेवाल्ड ब्रेविस 702
जिम्बाब्वे ब्रायन बेनेट 701
विज्ञापन

ICC T20I Rankings: Abhishek Sharma and Ishan Kishan Position Who Rules Bowling Charts T20 Batsmen to Bowlers
राशिद खान - फोटो : ANI
गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान शीर्ष पर
गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, भारत के वरुण चक्रवर्ती दूसरे,पाकिस्तान के अबरार अहमद तीसरे, इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे, भारत के जसप्रीत बुमराह पांचवें, ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा छठे, दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश सातवें, वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड आठवें, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान नौवें और ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस दसवें स्थान पर हैं। 

गेंदबाजों की रैंकिंग का हाल
 
टीम गेंदबाज रेटिंग
अफगानिस्तान राशिद खान 753
भारत वरुण चक्रवर्ती 740
पाकिस्तान अबरार अहमद 736
इंग्लैंड आदिल राशिद 721
भारत जसप्रीत बुमराह 702
ऑस्ट्रेलिया एडम जैम्पा 682
दक्षिण अफ्रीका कॉर्बिन बॉश 669
वेस्टइंडीज मैथ्यू फोर्ड 667
अफगानिस्तान मुजीब उर रहमान 663
ऑस्ट्रेलिया नाथन एलिस 661

ICC T20I Rankings: Abhishek Sharma and Ishan Kishan Position Who Rules Bowling Charts T20 Batsmen to Bowlers
तौहीद हृदोय-मेहदी हसन मिराज - फोटो : ANI
बांग्लादेशी खिलाड़ियों को फायदा
मौजूदा समय में आईपीएल 2026 का आयोजन हो रहा है। पाकिस्तान में इस दौरान पाकिस्तान प्रीमियर लीग (पीएसएल) खेली गई। आईपीएल के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीरीज न के बराबर होती है। कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड की बी टीम बांग्लादेश में तीन टी20 मैच खेली थी। सीरीज ड्रॉ रही थी। बांग्लादेश के खिलाड़ियों को टी20 की बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। प्लेयर ऑफ द सीरीज बांग्लादेश के तौहिद हृदय बल्लेबाजों की रैंकिंग में 37वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजी में बांग्लादेश के महेदी हसन एक स्थान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर आ गए, जबकि शोरीफुल इस्लाम नौ स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 54वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के बेन सियर्स 10 स्थान ऊपर चढ़कर 51वें स्थान पर आ गए। ईश सोढ़ी चार स्थान ऊपर चढ़कर 88वें स्थान पर आ गए। सोढ़ी सबसे छोटे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 165 विकेट लेते हुए टिम साउथी (164 विकेट) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed