{"_id":"61855af6f0f38b614a06636f","slug":"icc-t20-world-cup-2021-scenario-and-conditions-for-indian-cricket-team-to-enter-semifinals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज की विशाल जीत, रन रेट में हुआ बड़ा बदलाव, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज की विशाल जीत, रन रेट में हुआ बड़ा बदलाव, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण
Sat, 06 Nov 2021 12:59 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:59 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया है। सुपर 12 स्टेज के ग्रुप बी के मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने स्कॉटलैंड के 86 रन के लक्ष्य को महज 6.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया है। सुपर 12 स्टेज के ग्रुप बी के मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने स्कॉटलैंड के 86 रन के लक्ष्य को महज 6.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के रन रेट में भी बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। भारतीय टीम अब +1.62 के मजबूत रन रेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम की इस विशाल जीत के साथ ही उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बनी हुई हैं। हालांकि अभी भी उसके लिए नॉकआउट स्टेज की राह आसान नहीं है। आइए जानते हैं सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण:
पाकिस्तान की टीम चार मुकाबले जीतकर आठ अंकों के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जबकि दूसरे स्थान के लिए फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम प्रबल दावेदार है। हालांकि भारतीय टीम का रन रेट अब बढ़कर +1.62 का हो गया है जो अफगानिस्तान (+1.481) और न्यूजीलैंड (+1.277) दोनों से अधिक है, लेकिन अंकों के मामले में टीम इंडिया अभी भी न्यूजीलैंड से पीछे है।
विज्ञापन
भारत को अब अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे यह उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे और उसके बाद टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला भी बड़े अंतर से जीत ले। इस स्थिति में भारत-न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान तीनों के छह अंक हो जाएंगे और फिर रन रेट के आधार पर दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का चयन होगा।
विज्ञापन
ग्रुप बी की अंक तालिका:
| टीम | मैच | जीते | हारे | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
| पाकिस्तान | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | 1.065 |
| न्यूजीलैंड | 4 | 3 | 1 | 0 | 6 | 1.277 |
| भारत | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.619 |
| अफगानिस्तान | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | 1.481 |
| नामीबिया | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 | -1.851 |
| स्कॉटलैंड | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 | -3.494 |
मैच का हाल:
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली छह मैचों में पहली बार टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने स्कॉटलैंड की टीम को 17.4 ओवर में 85 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे, दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल और रोहित शर्मा की आतिशी पारी के दम पर महज 39 गेंदों में ही बाजी अपने नाम कर ली। टीम इंडिया की तरफ से राहुल ने 19 गेंदों में 50 रन और रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए।