{"_id":"607a92a48ebc3ee646387b33","slug":"icc-t20-world-cup-2021-bcci-picks-nine-venues-final-in-narendra-modi-cricket-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टी-20: मेजबान भारत ने कसी कमर, इन नौ शहरों में होंगे मैच, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड टी-20: मेजबान भारत ने कसी कमर, इन नौ शहरों में होंगे मैच, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल
Sat, 17 Apr 2021 01:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:19 PM IST
सार
भारत में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन इसी वर्ष अक्तूबर-नवंबर में होना है। बीसीसीआई ने चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, धर्मशाला, अहमदाबाद, लखनऊ जैसे नौ स्थानों को मेजबान स्थल के रूप में चुना है।
विज्ञापन
मोटेरा स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजबान भारत ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को सर्वोच्च समिति की बैठक में खेलों के लिए स्थानों का चुनाव कर लिया है। वर्ल्ड कप के मुकाबले चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, धर्मशाला, अहमदाबाद, लखनऊ जैसे नौ स्थानों में किए जाएंगे। भारत में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन इसी वर्ष अक्तूबर-नवंबर में होना है।
विज्ञापन
इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में चार नए स्थानों में खेल का आयोजन होगा। इन स्थानों में हैदराबाद, लखनऊ, चेन्रई और अहमदाबाद के स्टेडियम शामिल हैं। इन स्टेडियम में 2016 वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबले का आयोजन नहीं हुआ था। रिपोर्टस की माने तो टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का चुनाव किया गया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि, 'हम कोविड की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए हैं। अक्तूबर-नवंबर में कोविड की क्या स्थिति रहेगी इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। आयोजन का समय आने पर कोविड की स्थिति को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन की तैयारियां जारी रहेंगी।'
विज्ञापन
खिलाड़ियों के वीजा पर पूछे जाने पर बीसीसीआई ने बताया कि, हां, सभी विदेशी खिलाड़ियों को वीजा दिया जाएगा। इसके साथ ही भारत के 2028 लॉस एंजलिस ओलंपिक में भाग लेने के सवाल पर बताया कि, सभी चीजे सकारात्मक है। फिलहाल हम एक समय पर एक ही चीज को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। वर्ल्ड कप की तैयारियां भले ही शुरू हो गई हो, पर कोविड की स्थिति को देखते हुए ही आगे सभी निर्णय होंगे। खिलाड़ियों और इससे जुड़े सभी स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहले है।