फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 ranking India remains in second place but slipped to third position in ODIs

आईसीसी रैंकिंग: टी-20 में इंग्लैंड तो वनडे में न्यूजीलैंड नंबर-1, जानें किस पायदान पर टीम इंडिया

Mon, 03 May 2021 04:41 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 03 May 2021 04:41 PM IST
सार

टी20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड (277 अंक) शीर्ष पर है जबकि भारत उससे पांच रेटिंग अंक पीछे है। इस दौरान इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ की जबकि ऑस्ट्रेलिया को 2-1 और दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया।

विज्ञापन
ICC T20 ranking India remains in second place but slipped to third position in ODIs
आईसीसी रैंकिंग्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने सोमवार को वार्षिक अपडेट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 टीम रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है, लेकिन एक दिवसीय रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गया। टी20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड (277 अंक) शीर्ष पर है जबकि भारत उससे पांच रेटिंग अंक पीछे है। इस दौरान इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ की जबकि ऑस्ट्रेलिया को 2-1 और दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया। टीम को भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 2-3 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


पांचवें से तीसरे स्थान पर आया न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड को टी20 में वार्षिक अपडेट में फायदा हुआ है और टीम पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने इस दौरान वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराया। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गई है। श्रीलंका और बांग्लादेश एक स्थान के फायदे से क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की टीम दो स्थान के नुकसान से 10वें पायदान पर है। आईसीसी के अनुसार इस अपडेट में 2017-18 के नतीजों को हटा दिया गया है और 2019-20 में खेले गए मैचों की अहमियत को आधा कर दिया गया है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड को दो स्थान का फायदा हुआ
एक दिवसीय टीम रैंकिंग के वार्षिक अपडेट में ऑस्ट्रेलिया और अब शीर्ष पर पहुंचे न्यूजीलैंड के बाद भारत एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गया है। न्यूजीलैंड ने शीर्ष स्थान से गत विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हटाया है। न्यूजीलैंड को दो स्थान का फायदा हुआ है और उसके कुल 121 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के 118 अंक हैं। भारत और इंग्लैंड दोनों के 115 अंक हैं, लेकिन दशमलव अंकों में बेहतर स्थिति के कारण भारत तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को एक स्थान का नुकसान हुआ
पिछले 12 महीने में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला में 1-2 से हार झेलनी पड़ी जबकि आयरलैंड ने भी उसे एक दिवसीय मैच में हराया। नए अपडेट में मई 2020 के बाद खेले गए सभी मैचों को 100 प्रतिशत रखा गया है जबकि पिछले दो साल के मैचों के अंकों को 50 प्रतिशत किया गया है। ऑस्ट्रेलिया दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंचा जबकि भारत को एक स्थान का नुकसान हुआ।

नौवें स्थान पर पहुंचा वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज श्रीलंका को पीछे छोड़कर नौवें स्थान पर पहुंच गया है। नीदरलैंड को पुरानी रैंकिंग पर बरकरार रखा गया है क्योंकि नए रेटिंग समय के दौरान उसने सिर्फ चार एकदिवसीय मैच खेले। इस दौरान कोविड-19 के कारण टीम के मुकाबले स्थगित हो गए। दोनों प्रारूपों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


टी20 में सातवें स्थान पर है अफगानिस्तान
अफगानिस्तान वनडे में 10वें जबकि टी20 में सातवें स्थान पर है। पाकिस्तान क्रमश: छठे और चौथे जबकि दक्षिण अफ्रीका पांचवें और छठे स्थान पर है। महामारी के बावजूद 80 देश रैंकिंग में बने रहने के लिए जरूरी तीन साल में छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने में सफल रहे। अपडेट के बाद पांच देशों जांबिया, घाना, हंगरी, सिएरा लियोन और स्वीडन ने अपनी रैंकिंग गंवा दी। टेस्ट रैंकिंग का वार्षिक अपडेट पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बाद मौजूदा श्रृंखला के खत्म होने के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed