{"_id":"5df9c6a78ebc3e87bd3e5b64","slug":"icc-reveals-anti-corruption-investigations-in-qatar-t10-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर टी-10 लीग में फिक्सिंग की जांच शुरू, मालिकों और आयोजकों में बदलाव ने बजाई खतरे की घंटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कतर टी-10 लीग में फिक्सिंग की जांच शुरू, मालिकों और आयोजकों में बदलाव ने बजाई खतरे की घंटी
Wed, 18 Dec 2019 11:56 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
ICC
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कतर टी-10 लीग की भ्रष्टाचार निरोधक जांच शुरू करेगी। क्योंकि इसमें कई जाने पहचाने सटोरियो की मौजूदगी का पता चला है। एक साल पहले आईसीसी से मंजूरी पाने वाली इस लीग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमा समेत कई रिटायर्ड खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई आयोजकों के साथ मिलकर लीग पर नजर रखे हुए थी।
विज्ञापन
आईसीसी इंटीग्रिटी जीएम एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा कि आयोजकों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आईसीसी ने इस लीग को एक साल पहले मंजूरी दी थी । उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम के मालिकों और आयोजकों में बदलाव ने खतरे की घंटी बजा दी। हमने इसके लिए अतिरिक्त जांच का इंतजाम किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने पाया कि कई जाने माने सटोरिये लीग के दौरान मौजूद थे और सुनियोजित ढंग से उन्होंने काम को अंजाम दिया। इस वजह से आईसीसी एसीयू टीम ने कई नई जांच शुरू की। कतर टी-10 लीग का आयोजन सात से 16 दिसंबर तक कतर क्रिकेट संघ ने किया था। टी-10 लीग में छह टीमों ने भाग लिया जिनमें 24 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने भाग लिया था।
विज्ञापन