{"_id":"d62e3dc7d129fbcb4fb25faeb2dca859","slug":"icc-reset-drs-team-can-take-2-more-review-after-80-overs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज इफेक्टः आईसीसी ने किया DRS में बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज इफेक्टः आईसीसी ने किया DRS में बदलाव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित डीआरएस के कारण कई बार किरकिरी का सामना करने वाली आईसीसी ने टेस्ट मैचों में इसकी संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आईसीसी ने टेस्ट मैच में 80 ओवर के बाद प्रति पारी दो अतिरिक्त रिव्यू देने का फैसला किया है।
एक अक्टूबर से लागू हो रहा यह नियम उन्हीं मैचों के लिए होगा, जिसमें अंपायर की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का इस्तेमाल होगा।
क्रिकेट की इस शीर्ष संस्था ने हाल ही में खत्म हुई इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान दोनों टीमों ने खराब अंपायरिंग को देखते हुए टेस्ट मैचों में डीआरएस की संख्या बढ़ाई है।
मौजूदा समय में प्रत्येक टीम को प्रति पारी दो असफल रिव्यू की छूट है। आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की दुबई में हुई दो दिवसीय बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। बैठक में साथ ही एक कार्यकारी ग्रुप बनाने का भी फैसला किया गया जो डीआरएस के तथ्यों की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हाल की एशेज सीरीज में डीआरएस को लेकर खासा विवाद छिड़ा था। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों ने इस मामले में एक पेपर भी प्रस्तुत किया था जिस पर बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन
मुख्य कार्यकारियों का प्रस्ताव है कि एक कार्यबल का गठन किया जाए जो यह बताए कि अंपायरिंग में तकनीक का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
ओवर रेट के संदर्भ में मुख्य कार्यकारियों ने इस बात को स्वीकृति दी कि धीमे ओवर रेट, समय की बर्बादी और खेलने की सुरक्षित परिस्थितियों में समय बढ़ाने को लेकर अंपायर ही अंतिम फैसला लेंगे।
बीसीसीआई के प्रस्ताव का हुआ विरोध
वनडे क्रिकेट में लागू हो रहे दो नए सफेद गेंदों के नवनिर्मित नियम को हटाने के बीसीसीआई के प्रस्ताव को आईसीसी की बैठक में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने कहा, "किसी भी नियम को लेकर वोटिंग कराई जाती है। भारत के साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश ने दो नए गेंदों के इस्तेमाल के विपक्ष में वोट डाला जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे ने इसके पक्ष में वोट किया। वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने खुद को वोटिंग से दूर रखा।"
किसी भी नियम में बदलाव के लिए आईसीसी के संविधान के मुताबिक दो तिहाई बहुमत चाहिए होती है लेकिन मौजूदा परिस्थिति से साबित हो गया है कि बीसीसीआई को नियम में बदलाव के लिए छह और देशों का समर्थन चाहिए होगा।
साथ ही पटेल ने यह भी बताया कि बीसीसीआई डीआरएस का विरोध करती रहेगी।