फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings: Virat Kohli and KL rahul looses one spot Bhuvneshwar gains nine slots to reach 11th spot in ODIs

ICC रैंकिंग: टी-20 में विराट-राहुल को नुकसान, वनडे में बुमराह तो टेस्ट में अश्विन एकमात्र टॉप-10 भारतीय

Wed, 31 Mar 2021 03:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 31 Mar 2021 03:15 PM IST
सार

  • बुमराह एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए
  • रोहित शर्मा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं, वह बाबर आजम से पीछे हैं
  • लोकेश राहुल 31वें से 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं
  • ऑराउंडर हार्दिक पांड्या अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर
  • ऋषभ पंत ने शीर्ष 100 में प्रवेश किया

विज्ञापन
ICC Rankings: Virat Kohli and KL rahul looses one spot Bhuvneshwar gains nine slots to reach 11th spot in ODIs
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आज दोपहर टी-20, टेस्ट और वनडे रैंकिंग जारी की। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के बाद केएल राहुल और विराट कोहली को नुकसान उठाना पड़ा है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में 52 गेंदों में 92 रन बनाने वाले डेवन कॉनवे जबरदस्त उछाल मारते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली पांचवें और केएल राहुल छठे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
 


विराट कोहली वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे में क्रमश: 56 और 66 रन की पारियां खेली थीं जिससे उनके 870 अंक हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेले थे जिससे वह एक पायदान खिसक गए और गेंदबाजों की सूची में 690 अंक से चौथे स्थान पर पहुंच गए। भारतीय सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं, वह पाकिस्तान के बाबर आजम से पीछे हैं जबकि लोकेश राहुल 31वें से 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑराउंडर हार्दिक पांड्या 35 और 64 रन की पारियां खेलकर बल्लेबाजों में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 42वीं रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे और ऋषभ पंत ने शीर्ष 100 में प्रवेश कर लिया है।

गेंदबाजों की टी-20 रैंकिंग

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अंतिम मैच में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, उन्हें नौ पायदान का फायदा हुआ है जिससे वह 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो सितंबर 2017 में उनके 10वें स्थान के बाद सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। शार्दुल ठाकुर ने इसी मैच में 67 रन देकर चार विकेट चटकाए थे जिससे वह 93वें से 80वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चार पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 24वें स्थान पर पहुंच गए।

दूसरे वनडे में 52 गेंद में 99 रन बनाए थे और वह ऑलराउंडर में दूसरे स्थान पर हैं जबकि जॉनी बेयरस्टो ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 796 रेंटिंग अंक से अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है। मोईन अली नौ पायदान के फायदे से गेंदबाजी सूची में 46वें स्थान पर पहुंच गए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय ताजा रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में राहुल और कोहली दोनों को एक पायदान का नुकसान हुआ जिससे दोनों क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर खिसक गए हैं।



कोई भी भारतीय गेंदबाजों और ऑलराउंडर सूची में शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। टेस्ट रैंकिंग में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के बाद दूसरा स्थान कायम रखा है। ऑलराउंडर सूची में रविंद्र जडेजा तीसरे और अश्विन चौथे स्थान पर काबिज हैं।



गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग
 

गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed