फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Ranking: Ishaan Kishan, who scored a double century, gains 117 places in ODI rankings, Kohli at number 8

ICC Ranking: दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन को वनडे रैंकिंग 117 स्थान का फायदा, कोहली आठवें नंबर पर

Wed, 14 Dec 2022 09:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 14 Dec 2022 09:04 PM IST
सार

कोहली ने भी तीसरे वनडे में अगस्त 2019 के बाद शतक लगाया था। श्रेयस अय्यर 20वें से 15वें नंबर पर पहुंच गए। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज चार स्थान की छलांग लगाकर 22वें नंबर पर पहुंच गए।

विज्ञापन
ICC Ranking: Ishaan Kishan, who scored a double century, gains 117 places in ODI rankings, Kohli at number 8
विराट कोहली और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को जारी हुई आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दो पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन 117 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 37वें नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन


कोहली ने भी तीसरे वनडे में अगस्त 2019 के बाद शतक लगाया था। श्रेयस अय्यर 20वें से 15वें नंबर पर पहुंच गए। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज चार स्थान की छलांग लगाकर 22वें नंबर पर पहुंच गए। ऑलराउंडर में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं।
विज्ञापन


ऑलराउंडर की सूची में मेहदी हसन मिराज तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दो स्थान नुकसान के साथ नौवें नंबर पर पहुंचे हैं। बल्लेबाजी में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले और गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों की पारियों की बदौलत ही भारत ने तीसरा वनडे अपने नाम किया था। हालांकि, पहले दो वनडे में हार की वजह से टीम इंडिया को वनडे सीरीज 2-1 से गंवानी पड़ी थी। फिलहाल दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed