{"_id":"5f454d0b8ebc3eabee1504ce","slug":"icc-postpones-eight-team-world-cup-challenge-league-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण आईसीसी ने स्थगित की आठ टीमों की विश्व कप चैलेंज लीग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना के कारण आईसीसी ने स्थगित की आठ टीमों की विश्व कप चैलेंज लीग
Wed, 26 Aug 2020 07:01 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
आईसीसी (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण मंगलवार को आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप चैलेंज लीग ए की दूसरी स्पर्धा स्थगित कर दी। तीन चैलेंज लीग ए स्पर्धाएं 2023 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच मलेशिया में होना था।
विज्ञापन
कनाडा, डेनमार्क, मलेशिया, कतर, सिंगापुर और वनातु की टीम को 15 लिस्ट ए मैच खेलकर अंक जुटाने थे और चैलेंज लीग ए तालिका में बेहतर स्थान हासिल करना था। कनाडा अभी अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है। कनाडा और सिंगापुर के समान आठ अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण कनाडा शीर्ष पर है।
विज्ञापन
चैलेंज लीग ए मुकाबलों के खत्म होने के बाद शीर्ष टीम पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर प्ले आफ में जगह बनाएगी।