{"_id":"654b4937b6b2f54d430f3206","slug":"icc-odi-rankings-shubman-gill-number-one-odi-batsman-leaving-behind-babar-azam-siraj-number-1-bowler-wc-2023-2023-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC ODI Rankings: बाबर को पीछे छोड़ वनडे के नंबर एक बल्लेबाज बने शुभमन गिल, सिराज ने शाहीन से छीनी बादशाहत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC ODI Rankings: बाबर को पीछे छोड़ वनडे के नंबर एक बल्लेबाज बने शुभमन गिल, सिराज ने शाहीन से छीनी बादशाहत
Wed, 08 Nov 2023 02:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:09 PM IST
सार
भारत के शुभमन गिल ने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है और वनडे के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन ने पहली बार वनडे में नंबर एक रैंकिंग हासिल की है। वहीं, गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज नंबर 1 बन गए हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल नंबर वन बैटर और सिराज नंबर वन बॉलर बन गए हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व कप 2023 में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। उसने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं और महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। टीम इंडिया लगातार आठ मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब उसे एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। वनडे में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है।
पिछले काफी समय से वनडे में नंबर वन बैटर बने रहे पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़ भारत के शुभमन गिल नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन ने पहली बार वनडे में नंबर एक रैंकिंग हासिल की है। वहीं, वनडे गेंदबाजों में भारत के मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर से नंबर वन पोजिशन हासिल किया है। उन्होंने पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया।

विराट और श्रेयस की रैंकिंग में सुधार
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
गिल के अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली की भी रैंकिंग में सुधार हुआ है। उन्होंने तीन स्थान की छलांग लगाई और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली का रेटिंग पॉइंट तीसरे स्थान पर मौजूद क्विंटन डिकॉक से एक अंक कम है। विराट अब तक इस विश्व कप में 543 रन बना चुके हैं। बल्लेबाजों और गेंदबाजों की शीर्ष 10 रैंकिंग में कई बदलाव हुए हैं।
श्रेयस अय्यर ने भी 17 पायदान की छलांग लगाते हुए वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के फखर जमान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली और उनकी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। तीन पायदान के सुधार के साथ फखर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाया। उनकी रैंकिंग में छह स्थानों का सुधार हुआ। वह वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

शाहीन को पीछे छोड़ नंबर एक गेंदबाज बने सिराज
सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस विश्व कप के शुरू होने से पहले जो गेंदबाजी की रैंकिंग थी, उसमें भी भारी उथल पुथल हुआ है और वह पूरी तरह से बदल गया है। भारत के चार गेंदबाजों ने शीर्ष 10 वनडे गेंदबाजों में अपनी जगह बना ली है। भारतीय गेंदबाजी इस विश्व कप में अब तक सर्वश्रेष्ठ दिखी है और इसी का फायदा उन्हें मिला है। भारत ने आठ मैच खेले हैं और 76 विकेट चटकाए हैं।
सिराज ने एक बार फिर से वनडे में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। उन्होंने पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। वहीं, कुलदीप यादव ने तीन पायदानों की छलांग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह तीन स्थानों के सुधार के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मोहम्मद शमी ने सात स्थानों की छलांग लगाई और 10वें पायदान पर पहुंच गए। ये चारों वनडे गेंदबाजों के शीर्ष 10 की लिस्ट में पहुंच चुके हैं।

महाराज और जाम्पा की रैंकिंग में भी हुआ सुधार
केशव महाराज
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने दो स्थान की छलांग लगाई और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा ने छह स्थान की छलांग लगाई और तीसरे पायदान पर पहुंच गए। वहीं, पिछले हफ्ते तक वनडे के नंबर एक गेंदबाज रहे शाहीन अफरीदी चार स्थान लुढ़क कर जोश हेजलवुड के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच चुके हैं।
विश्व कप में फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रीलंका के दिलशान मदुशंका ने 31 स्थान की छलांग लगाई और वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 45वें पायदान पर पहुंच गए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने आठ स्थान की छलांग लगाई और 19वें पायदान पर पहुंच गए। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन नौ स्थानों की छलांग के साथ 24वें पायदान पर पहुंच गए।

ऑलराउंडर्स में शाकिब शीर्ष पर
शाकिब अल हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन नंबर एक ऑलराउंडर बने हुए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रन की पारी खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने ऑलराउंडर्स में दो स्थान की छलांग लगाई और छठे पायदान पर पहुंच गए।