{"_id":"59ad318c4f1c1b06278b5061","slug":"icc-odi-ranking-virat-kohli-equals-sachin-tendulkar-s-highest-rating-point-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC वनडे रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC वनडे रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री
Mon, 04 Sep 2017 04:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 04 Sep 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका का उसी के घर नें वनडे सीरीज में 5-0 से सूपड़ा साफ करने वाली टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। टीम के कप्तान विराट कोहली सहित टीम के सभी खिलाड़ियों ने रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाई है।
ICC वनडे रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री
2 of 7
सचिन तेंदुलकर
सीरीज में दो शतक के साथ तकरीबन 110 के औसत से 330 रन बनाने वाले विराट पहले से ही रैंकिंग में नबर एक पायदान पर काबिज थे। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें रेटिंग प्वाइंट्स का फायदा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग प्वाइंट के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आईसीसी रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज विराट के 887 रेटिंग प्वाइंट हैं। सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में इतने ही रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए थे।
ICC वनडे रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री
3 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
सीरीज में 15 विकेट हासिल करने वाले बुमराह ने 27 स्थान की छलांग लगाते हुए सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वह वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले बुमराह की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 27 थी जो उन्होंने इसी साल जून में हासिल की थी। सीरीज के दौरान बुमराह ने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। पल्लेकल में उन्होंने 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ICC वनडे रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री
4 of 7
अक्षर पटेल
- फोटो : Getty
बांए हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को भी सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा हुआ है। सीरीज के शुरुआती चार मैचों में खेलने वाले अक्षर ने 6 विकेट हासिल किए। इसके बाद 10 स्थान की छलांग लगाते हुए वो 20वें से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में अक्षर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 9वीं रैंकिंग पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
ICC वनडे रैंकिंग: सचिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड की विराट ने की बराबरी, 4 की टॉप टेन में एंट्री
5 of 7
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
टीम के अन्य गेंदबाजों को भी शानदार गेंदबाजी का फायदा हुआ है। हार्दिक पांड्या दो स्थान की छलांग के साथ 61वें, कुलदीप यादव 21 स्थान सुधार के साथ 89वें, यजुवेंद्र चहल 55 स्थान की छलांग के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में 99वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।