फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc never warned bcci about meiyappan's links with bookies

ICC ने BCCI को नहीं दी कोई चेतावनीः श्रीनिवासन

Fri, 31 May 2013 06:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 31 May 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
icc never warned bcci about meiyappan's links with bookies

आईसीसी के बीसीसीआई को मयप्प्न और बुकीज के बीच रिश्तों के बारे में दी गई

विज्ञापन
चेतावनी के दावे को बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने सिरे से खारिज कर दिया है। श्रीनिवासन ने कहा है कि आईसीसी की तरफ से आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर कोई चेतावनी नहीं मिली थी।

इससे पहले आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक गुरुनाथ मयप्प्न और बुकीज के बीच रिश्तों को लेकर आगाह कर दिया गया था।


यह चेतावनी आईसीसी ने आईपीएल शुरू होने के बाद मयप्पन की भूमिका को लेकर दी थी। लेकिन बीसीसीआई ने यह बात दबाए रखी। यही नहीं खुद मयप्पन को भी इस बारे में पता था और वह विंदू दारा सिंह को इस बात के लिए आगाह भी कर रहा था कि वह सावधान रहे।
विज्ञापन


गुरुनाथ मयप्पन आईपीएल-6 के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किए गए और फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

सूत्रों के मुताबिक आईसीसी की एंटी करप्श्न ब्यूरो ने बीसीसीआई को चेताया था कि आईपीएल के दौरान मयप्पन सट्टेबाजों के साथ मेलजोल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed