फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Mens Test Rankings: Virat Kohli closes gap on Steve Smith at the top of batting Rankings

ICC Men’s Test Rankings: हार के बावजूद विराट कोहली ने कम की स्टीव स्मिथ से दूरी

Sun, 20 Dec 2020 04:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 20 Dec 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
ICC Mens Test Rankings: Virat Kohli closes gap on Steve Smith at the top of batting Rankings
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media

एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खत्म होने के बाद आईसीसी ने रविवार को टेस्ट रैंकिंग जारी की। पिंक बॉल से खेले गए इस मैच में भले ही भारतीय टीम को शर्मनाक हार मिली हो, लेकिन कप्तान कोहली को रैंकिंग में फायदा हुआ है। विराट और स्मिथ के बीच अब सिर्फ 13 अंकों का ही फासला बचा है। पहले नंबर पर कायम स्टीव स्मिथ और दूसरे पायदान वाले कोहली के बीच पहले 25 अंकों की दूरी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में विराट कोहली ने 74 रन बनाए थे। दूसरी पारी में वह सिर्फ चार रन ही बना पाए और पूरी टीम महज 36 रन पर सिमट गई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 90 रन के आसान लक्ष्य को दो विकेट खोकर पा लिया और चार मैच की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली।

विज्ञापन

 

स्टीव स्मिथ को नुकसान हुआ है। टेस्ट बादशाहत तो बरकरार है, लेकिन 10 रेटिंग पॉइंट्स का नुकसान उठाना पड़ा। स्मिथ पहली पारी में एक रन पर अश्विन के शिकार हुए थे तो दूसरी पारी में वह इसी स्कोर पर नाबाद लौटे। पहली पारी में शानदार 73 रन की नाबाद पारी खेलने वाले टिम पेन को जबरदस्त फायदा हुआ है। वह अपने करियर के सर्वोच्च 33वें स्थान पर पहुंच चुके हैं, इससे पहले दिसंबर 2018 में उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग आई थी, जो 45वीं थी। स्टीव स्मिथ के उत्तराधिकारी समझे जाने वाले मार्नस लाबुशेन (47 और 6) को भी फायदा हुआ है। सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स ने दूसरी पारी में फिफ्टी जमाई थी। वह 48वें पायदान पर आ गए। 2016 के बाद पहली बार इस बल्लेबाज ने टॉप-50 में एंट्री की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-5 में जोश हेजलवुड की एंट्री

ICC Mens Test Rankings: Virat Kohli closes gap on Steve Smith at the top of batting Rankings
हेजलवुड - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au

एडिलेड में चार विकेट लेने वाले अनुभवी भारतीय स्पिनर आर अश्विन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़ कर गेंदबाजों की रैंकिंग में नौवें पायदान पर शीर्ष भारतीय बन गए हैं। बुमराह 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। मैच में सात विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज बने हुए है, उन्होंने दूसरे स्थान पर काबिज स्टुअर्ट ब्रॉड पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। दूसरी पारी में आठ रन देकर पांच विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड चार स्थानों के सुधार के साथ शीर्ष पांच में पहुंच गए। पांचवें स्थान पर काबिज इस गेंदबाज के नाम 805 रेटिंग अंक हैं।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed