{"_id":"672a3402657a0f314b0098bd","slug":"icc-mens-player-of-the-month-nominees-for-october-2024-noman-kagiso-rabada-mitchell-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Player of the Month: आईसीसी ने चुने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ी, लिस्ट में नहीं एक भी भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Player of the Month: आईसीसी ने चुने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ी, लिस्ट में नहीं एक भी भारतीय
Tue, 05 Nov 2024 08:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 05 Nov 2024 08:34 PM IST
सार
इनमें पाकिस्तान के नोमान अली, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर शामिल हैं। बहुत जल्द क्रिकेट प्रेमियों को अक्तूबर माह का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ मिल जाएगा।
विज्ञापन
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ नॉमिनी
- फोटो : ICC
विस्तार
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के नामों का एलान मंगलवार को कर दिया गया। आईसीसी ने तीन खिलाड़ियों को अक्तूबर के लिए नामित किया है। इनमें पाकिस्तान के नोमान अली, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर शामिल हैं। बहुत जल्द क्रिकेट प्रेमियों को अक्तूबर माह का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ मिल जाएगा।
विज्ञापन
नोमान अली
पाकिस्तान के अनुभवी गेंदबाज नोमान अली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 20 विकेट हासिल किए थे। उन्हें दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था। इस मौके का फायदा उठाते हुए 38 वर्षीय गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी की और पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई।

कगिसो रबाडा
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने बांगलादेश के खिलाफ 9 के औसत से गेंदबाजी की। दो मैचों की इस सीरीज में उन्हें 14 विकेट मिले जिसमें दो पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में 29 वर्षीय गेंदबाज ने तीन विकेट चटकाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने छह बल्लेबाजों को चलता किया। ऐसा ही कारनामा उन्होंने दूसरे टेस्ट में भी किया। रबाडा ने पांच विकेट हॉल लेकर दक्षिण अफ्रीका को पारी से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मिचेल सेंटनर
इस लिस्ट में तीसरा नाम मिचेल सेंटनर का है, जिन्होंने भारत के खिलाफ अपनी तरकश के सभी तीरों का प्रदर्शन किया। उन्होंने पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में पांच विकेट हॉल हासिल किए। पहली पारी में वह बल्ले से भी उपयोगी रहे। उन्होंने तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने गेंद से कहर बरपाया। पहली पारी में उन्होंने 2.71 के इकोनॉमी रेट से सात विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में उन्हें छह सफलताएं मिलीं।