फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Mens Cricketer of the Year 2024 winner and Amelia Kerr ICC Womens Cricketer of the year 2024 winner list

ICC Cricketer of the Year: न्यूजीलैंड की अमेलिया कर बनीं 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, देखें रिकॉर्ड

Tue, 28 Jan 2025 11:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Jan 2025 11:25 AM IST
सार

अमेलिया कर यह अवॉर्ड जीतने वाली न्यूजीलैंड की पहली महिला क्रिकेटर हैं। 

विज्ञापन
ICC Mens Cricketer of the Year 2024 winner and Amelia Kerr ICC Womens Cricketer of the year 2024 winner list
अमेलिया कर - फोटो : Twitter

विस्तार

आईसीसी ने साल 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के नाम का एलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया कर ने यह अवॉर्ड जीता है। इस अवॉर्ड को जीतने वाली खिलाड़ी को रेचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी से नवाजा जाता है। वह यह अवॉर्ड जीतने वाली न्यूजीलैंड की पहली महिला क्रिकेटर हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

अमेलिया ने इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा
24 वर्षीया अमेलिया ने इस अवॉर्ड के लिए एल वोल्वार्ड्ट, चमारी अट्टापट्टू और एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ा। अमेलिया न केवल रेचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी जीतने वाली पहली न्यूजीलैंड क्रिकेटर हैं, बल्कि किसी भी श्रेणी में आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाली पहली कीवी खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में अमेलिया का ऑलराउंड प्रदर्शन
साल 2024 में अमेलिया ने खेल के हर पहलू में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक विश्व स्तरीय ऑलराउंडर के रूप में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। उनकी बेहतरीन फील्डिंग ने न्यूजीलैंड के लिए कई रन बचाए, जबकि एक लेग स्पिनर के रूप में उनके कौशल ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइक गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया। अमेलिया ज्यादातर मैचों में अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हुईं।
विज्ञापन

यह अवॉर्ड जीतने वाली सिर्फ चौथी महिला क्रिकेटर
बल्ले के साथ भी वह कमाल की रहीं। न्यूजीलैंड की मध्यक्रम की वह रीढ़ रहीं और समय समय पर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। रेचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी की शुरुआत 2017 में हुई थी। अमेलिया से पहले यह सिर्फ तीन खिलाड़ियों को दी गई थी। इनमें ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की नेट सीवर ब्रंट शामिल हैं। इन तीनों ने दो-दो बार यह अवॉर्ड जीता है।

अमेलिया का साल 2024 में प्रदर्शन
अमेलिया ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 18 मैचों में 24.18 की औसत से 387 रन बनाए। नाबाद 44 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। इसके अलावा 29 विकेट भी लिए। 20 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। वहीं, वनडे में उन्होंने पिछले साल नौ मैचों में 33 की औसत से 264 रन बनाए। 57 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। इसके अलावा 14 विकेट भी लिए। 42 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed