{"_id":"6acce094462a775fde0e72e9","slug":"tara-norris-will-join-mumbai-indians-for-women-s-premier-league-successful-trade-deal-with-up-warriorz-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूपीएल 2027: नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल हुईं तारा नॉरिस, यूपी वारियर्स के साथ किया ट्रेड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डब्ल्यूपीएल 2027: नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल हुईं तारा नॉरिस, यूपी वारियर्स के साथ किया ट्रेड
Mon, 12 Oct 2026 06:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:59 PM IST
सार
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने तारा नॉरिस को अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई ने यूपी वारियर्स के साथ सफल ट्रेड डील के बाद नॉरिस को अपने साथ जोड़ा।
विज्ञापन
तारा नॉरिस
- फोटो : Mumbai Indians X
विस्तार
अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस अगले साल होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगी। उन्हें यूपी वारियर्स के साथ सफल ट्रेड सौदे के बाद मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। नॉरिस को वारियर्स ने 2026 सत्र से पहले 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। डब्ल्यूपीएल ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि यह 28 वर्षीय तेज गेंदबाज इसी राशि पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगी।
कितने रुपये में मुंबई से जुड़ीं नॉरिस
डब्ल्यूपीएल ने कहा कि नॉरिस 10 लाख रुपये की मौजूदा राशि पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगी। नॉरिस ने डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाली एसोसिएट देश की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। उन्होंने पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था और डब्ल्यूपीएल में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी थीं।
नॉरिस ने अमेरिका की ओर से अब तक पांच वनडे और 17 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2021 में अमेरिकी टीम के लिए डेब्यू किया था। महिला प्रीमियर लीग का पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा।