{"_id":"5907b1954f1c1bcc34442200","slug":"icc-may-expel-american-cricket-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर सकता है आईसीसी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर सकता है आईसीसी
amarujala.com, Presented By: मोहित
Updated Tue, 02 May 2017 03:37 AM IST
विज्ञापन
आईसीसी क्रिकेट बोर्ड ने यह निर्णय किया है कि उसकी परिषद अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड (यूएसएसीए) को जून में होने वाली बैठक सदस्यता से बर्खास्त करने पर विचार करेगी। अमेरिका के खिलाफ अपने देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने में विफल रहने पर इस आशय का प्रस्ताव बैठक में लाया जाएगा।
विज्ञापन
आईसीसी ने इससे पहले 2015 में अमेरिका को अस्थायी रूप से निलंबित किया था। पिछले 12 वर्षों में ऐसा तीसरी बार हुआ है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि पिछली बैठकों में पारित हुए प्रस्ताव को आईसीसी ने गंभीरता से लिया है। हमारा मकसद दो वर्षों में क्रिकेट समुदाय को एकत्रित करना और वहां क्रिकेट को बढ़ावा देना था लेकिन अमेरिकी क्रिकेट के असहयोग के कारण अब यह संभव नहीं है।
विज्ञापन