फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC match referees have gone soft on the much-maligned pitches used for the New York leg of the T20 World Cup

ICC: न्यूयॉर्क की नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर आईसीसी ने दिखाया नरम रुख, दी ये रेटिंग; जानें

Tue, 20 Aug 2024 08:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 20 Aug 2024 08:27 PM IST
सार

आईसीसी ने अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए न्यूयॉर्क में मैचों का आयोजन किया था लेकिन खराब पिच और धीमी आउटफील्ड के कारण उसे आलोचना का सामना करना पड़ा था। आईसीसी ने टूर्नामेंट खत्म होने के काफी समय के बाद मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर पिच रेटिंग प्रकाशित की।

विज्ञापन
ICC match referees have gone soft on the much-maligned pitches used for the New York leg of the T20 World Cup
नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ICC

विस्तार

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर टी20 विश्व कप में खासा विवाद हुआ था। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी आईसीसी ने इस पिच को अब तक रेटिंग नहीं दी थी जिस पर कई दिनों से सभी की नजरें थीं। अब क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने न्यूयॉर्क की इस पिच पर खेले गए आठ में से छह मैचों की पिच को लेकर नरम रुख अपनाया है। इन मैचों में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला भी शामिल हैं। आईसीसी ने नासाउ काउंटी स्टेडियम की पिट को संतोषजनक रेटिंग दी है।  
विज्ञापन

भारत-आयरलैंड मैच की पिच को मिली असंतोषजनक रेटिंग 
अस्थायी नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैचों में से आयरलैंड के खिलाफ भारत के शुरुआती मैच के अलावा श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच को मैच रेफरी से असंतोषजनक रेटिंग मिली है। आईसीसी ने अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए न्यूयॉर्क में मैचों का आयोजन किया था लेकिन खराब पिच और धीमी आउटफील्ड के कारण उसे आलोचना का सामना करना पड़ा था। आईसीसी ने टूर्नामेंट खत्म होने के काफी समय के बाद मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर पिच रेटिंग प्रकाशित की। यह टूर्नामेंट एक से 29 जून तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला गया था। न्यूयॉर्क में सभी आठ मैच कम स्कोर वाले रहे थे। टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान और उसके बाद विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने इन पिचों की तीखी आलोचना की थी। भारत ने न्यूयॉर्क में ग्रुप चरण के तीन मैच खेले, जबकि फोर्ट लॉडरहिल में कनाडा के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है ड्रॉप इन पिच?
ड्रॉप इन पिच का मतलब ऐसी पिच होती है जिसे मैदान या स्थल से दूर कहीं बनाया जाता है और बाद में स्टेडियम में लाकर बिछा दिया जाता है। न्यूयॉर्क में इस्तेमाल की गई पिचें एडिलेड ओवल के मुख्य क्यूरेटर डेमियर हॉग के नेतृत्व में तैयार की गई थीं। इन पिचों को मई के पहले सप्ताह में न्यूयॉर्क पहुंचाया गया था और पूरा परीक्षण किए बिना इस पर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच उद्घाटन मैच खेला गया था।
विज्ञापन

सिर्फ तीन मैचों को मिली खराब रेटिंग 
न्यूयॉर्क में खेले गये आठ मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 107.6 था। रंजन मदुगले, डेविड बून, जेफ क्रो और रिची रिचर्डसन न्यूयॉर्क के मैचों के लिए चार मैच रेफरी थे। बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के सुपर आठ मैच की पिच को संतोषजनक रेटिंग दी गई थी। टूर्नामेंट के फाइनल मैच की पिच को बहुत अच्छा रेटिंग मिली।  बहुत अच्छा रेटिंग हासिल करने वाली यह इकलौती पिच रही। प्रतियोगिता के 52 मैचों में से केवल तीन मैचों को असंतोषजनक रेटिंग दी गई। इसमें तीसरा मैच त्रिनिदाद में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया सेमीफाइनल था, जहां अफगानिस्तान की टीम 56 रन पर आउट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed