फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC likely to introduce under 19 world cup for women's next year

अब होगा महिलाओं का अंडर-19 वर्ल्ड कप, इन देशों को मिल सकती है मेजबानी

Tue, 23 Jul 2019 05:43 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 23 Jul 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
ICC likely to introduce under 19 world cup for women's next year
indian women cricket team

महिला क्रिकेट को निखारने के लिए आईसीसी, अंडर-19 विश्व कप शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। अगले साल इसकी शुरुआत हो सकती है। अंडर-19 ने पुरुष क्रिकेट में कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कीवी कप्तान भी इसी टूर्नामेंट से ही चमककर आज विश्व क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं।

विज्ञापन


अब दुनिया भर में महिला क्रिकेट को बढ़ाने के लिए जूनियर स्तर पर ऐसे टूर्नामेंट करवाने की योजना बनाई जा रही है। आईसीसी को उम्मीद है कि लड़कों की तरह टैलेंटेड लड़कियों को इससे अधिक मौके मिलेंगे साथ ही क्रिकेट को और देशों में बढ़वा मिलेगा।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कुछ माह पहले हुई आईसीसी की मीटिंग में पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप की तरह महिला अंडर-19 विश्व कप की भी योजना बनाई गई। जिसकी सदस्याें ने तारीफ भी की। सूत्रों की माने तो इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में महिला अंडर-19 का पहला विश्व कप खेला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप अगले साल दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। भारत के लोढ़ा कमिटी की सिफारिश के बाद लड़कियों के लिए कई उम्र वर्ग में बीसीसीआई ने टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से जुनियर महिला खिलाड़यों को अपने क्रिकेटिंग भविष्य को लेकर नई संभावनाएं बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed