फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc launched world cup 2015 app

इस ऐप से मिस नहीं होगा वर्ल्ड कप का एक भी 'मूवमेंट'

Thu, 29 Jan 2015 08:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Jan 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
icc launched world cup 2015 app

वर्ल्ड कप के लिए अब सिर्फ 16 दिनों का वक्त रह गया है। फरवरी माह की 14 तारीख से वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी वर्ल्ड कप को और खास बनाने के लिए आईसीसी अपने क्रिकेट फैंस के लिए एक नया तोहफा लाया है।

विज्ञापन


आईसीसी ने वर्ल्ड कप की हर अपडेट देने वाला एक एंड्रॉयड ऐप लांच किया है। इस ऐप को एंड्रॉयड फोन पर प्लेस्टोर की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है।

आईसीसी ने कहा है वर्ल्ड कप 2015 पुराने वर्ल्ड कप की तुलना में ज्यादा रोचक रहेगा।

ऐप से एक नहीं और भी फायदे

icc launched world cup 2015 app

रिलायंस कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर आईसीसी ने यह वर्ल्ड कप ऐप तैयार किया है। जिससे क्रिकेट फेंस को एक नहीं कई फायदे होंगे।

सबसे पहला फायदा तो यह‌ कि आपको मैच के दौरान लाइट चले जाने का डर नहीं रहेगा। आप अपने एंड्रॉयड फोन पर मौजूद वर्ल्ड कप ऐप की मदद से मैच की हर गेंद की अपडेट ले सकते है।

दूसरा फायदा यह रहेगा कि अगर आप वर्ल्ड कप के महत्वपूर्ण मैच के दौरान ऑफिस से छ़ुट्टी नहीं मिल पा रही है तो आपको अब चिंता करने की जरुरत नहीं, क्योंकि आप ऐप से वर्ल्ड कप का हर मूवमेंट अपने फोन पर पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें ऐप डाउनलोड

icc launched world cup 2015 app
आईसीसी की ओर से क्रिकेट फेंस को दी जाने वाली इस सौगात को आप ‌सिर्फ एंड्रॉयड या विंडो फोन में इस्तेमाल कर सकते है। इसे आप आसानी से अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते है।

इस नए ऐप 'आईसीसी वर्ल्ड कप 2015'  को डाउनलोड करने के लिए प्लेस्टोर या ऐप स्टोर दोनों में किसी से भी डाउनलोड किया जा सकता है। आईसीसी की ओर से दिए गए इस ऐप का कोई भी शुल्क चार्ज नहीं होगा। हस ऐप आप निशुल्क प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed