इस ऐप से मिस नहीं होगा वर्ल्ड कप का एक भी 'मूवमेंट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप के लिए अब सिर्फ 16 दिनों का वक्त रह गया है। फरवरी माह की 14 तारीख से वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी वर्ल्ड कप को और खास बनाने के लिए आईसीसी अपने क्रिकेट फैंस के लिए एक नया तोहफा लाया है।
आईसीसी ने वर्ल्ड कप की हर अपडेट देने वाला एक एंड्रॉयड ऐप लांच किया है। इस ऐप को एंड्रॉयड फोन पर प्लेस्टोर की मदद से डाउनलोड किया जा सकता है।
आईसीसी ने कहा है वर्ल्ड कप 2015 पुराने वर्ल्ड कप की तुलना में ज्यादा रोचक रहेगा।
ऐप से एक नहीं और भी फायदे
रिलायंस कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर आईसीसी ने यह वर्ल्ड कप ऐप तैयार किया है। जिससे क्रिकेट फेंस को एक नहीं कई फायदे होंगे।
सबसे पहला फायदा तो यह कि आपको मैच के दौरान लाइट चले जाने का डर नहीं रहेगा। आप अपने एंड्रॉयड फोन पर मौजूद वर्ल्ड कप ऐप की मदद से मैच की हर गेंद की अपडेट ले सकते है।
दूसरा फायदा यह रहेगा कि अगर आप वर्ल्ड कप के महत्वपूर्ण मैच के दौरान ऑफिस से छ़ुट्टी नहीं मिल पा रही है तो आपको अब चिंता करने की जरुरत नहीं, क्योंकि आप ऐप से वर्ल्ड कप का हर मूवमेंट अपने फोन पर पा सकते हैं।
इस तरह करें ऐप डाउनलोड
इस नए ऐप 'आईसीसी वर्ल्ड कप 2015' को डाउनलोड करने के लिए प्लेस्टोर या ऐप स्टोर दोनों में किसी से भी डाउनलोड किया जा सकता है। आईसीसी की ओर से दिए गए इस ऐप का कोई भी शुल्क चार्ज नहीं होगा। हस ऐप आप निशुल्क प्राप्त कर सकते है।