{"_id":"5db4894b8ebc3e93af0f6cd8","slug":"icc-has-no-relevance-without-bcci-says-former-bcci-chairman-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- BCCI के बिना ICC कुछ भी नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- BCCI के बिना ICC कुछ भी नहीं
Sun, 27 Oct 2019 08:20 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Oct 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय बोर्ड के बिना इस वैश्विक संस्था की कोई प्रासंगिकता नहीं है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ठाकुर संसद खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण समारोह के सिलसिले में यहां आए थे। उनके भाई अरुण धूमल अभी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा, ‘बीसीसीआई के बिना आईसीसी की कोई प्रासंगिकता नहीं है क्योंकि इससे उसे अपने कामकाज के संचालन के लिए 75 प्रतिशत का अनुदान मिलता है।’ उन्होंने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की अगुआई में बीसीसीआई आईसीसी के सामने यह मुद्दा उठाएगा। ठाकुर ने कहा कि अरुण का बोर्ड कोषाध्यक्ष बनना राज्य के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
45 वर्षीय ठाकुर फिलहाल बोर्ड के किसी भी मामले से सीधे तौर पर नहीं जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कुछ मसलों पर बीसीसीआई का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन